CM योगी आज करेंगे मंत्रियों के साथ उपचुनाव पर चर्चा
उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। ऐसे में बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनावों पर मंथन के लिए आज बुधवार को अपने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बता दें बीजेपी के वरिष्ठ नेता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी आलाकमान के दिल्ली बुलाए जाने के बीच इस बैठक के कई मायने है। हालांकि माना जा रहा है कि यूपी में दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव की योजना को लेकर ही यह बैठक हो रही है। मुख्यमंत्री योगी इस बैठक में सभी मंत्रियों से उपचुनाव वाले क्षेत्रों का फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही उपचुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी।
- सीएम योगी मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
- विधानसभा उपचुनाव को लेकर की जाएगी चर्चा
- सीएम आवास पर होगी बैठक
- सीएम योगी करेंगे उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा
- UP में 10 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव
- मंत्रियों से लेंगे फीडबैक, करेंगे आगे की रणनीति पर चर्चा
केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई आज
दिल्ली हाईकोर्ट में CM केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई होना है। CM केजरीवाल को ईडी केस में मिली जमानत के खिलाफ याचिका दायर की गई है। CBI मामले में केजरीवाल की याचिका पर आज सुनवाई होगी।
NEET पेपर लीक केस, दो आरोपी और गिरफ्तार
नीट पेपर लीक केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम पंकज कुमार और राजकुमार सिंह उर्फ राजू बताए जा रहे हैं।। बता दें पंकज को बिहार की राजधानी पटना और राजकुमार सिंह को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। पंकज पर NEET पेपर की चोरी करने का संगीन आरोप है तो वहीं राजकुमार पर इस पेपर को आगे बढ़ाने का आरोप है।
UP में बारिश का कहर, बाढ़ की चपेट में 16 जिले
नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के करीब 16 जिलों में इन दिनों बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।हालात बिगड़ रहे हैं। तीन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। राप्ती के साथ बूढ़ी राप्ती और क्यूनो नदी उफान पर है। जिसके कारण गोरखपुर ही नहीं सिद्धार्थ नगर और गोंडा में भी हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश के चलते हादसों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है।