ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: संसद सत्र का 7वां दिन,PM देंगे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब,T20 वर्ल्ड कप जीतकर बारबाडोस में फंसी भारतीय क्रिकेट टीम

breaking-plat-1-750x375

संसद सत्र का 7वां दिन,पीएम देंगे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब

संसद सत्र का आज मंगलवार 2 जुलाई को 7वां दिन है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार की शाम 4 बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले हैं। इससे पहले पीएम एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी शामिल होंगे। बता दें लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी भाषण होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश यादव भी एनडीए सरकार पर हमलावर रहेंगे। नीट और दूसरे तमाम मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

T20 विश्वकप जीतकर इस संकट में फंस गई टीम इंडिया

T20 वर्ल्ड कप में जीतकर हासिलकर इतिहास रचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों  बारबाडोस (Barbados) में फंसी हुई है। दरअसल चक्रवाती तूफान बेरिल Beryl की वजह से बारबाडोस में सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि कैटेगरी 5 का यह तूफान अब भयावह रूप ले चुका है। तूफान के बाद से तेज और प्रचंड हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है। इसके चलते सभी एयरपोर्ट भी वहां बंद कर दिए गए हैं।

MP विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन

रामलला के मंदिर में पुजारियों पर भी ड्रेस कोड लागू

अयोध्या में रामलला के पुजारियों की ड्रेस बदल गई है। 1 जुलाई से नया ड्रेस कोड भी अयोध्या के राम मंदिर में लागू हो चुका है। पुजारियों को अब पीतांबरी चौबंदी के साथ धोती के साथ सिर पर साफा बांधना आवश्यक होगा। अब तक रामलला के गर्भगृह के पूजा के दौरान पुजारी केसरिया रंग के कपड़ों में दिखते थे। इतना ही नहीं मंदिर में स्मार्टफोन भी ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें मंदिर में एक मुख्य पुजारी के साथ 4 सहायक और 20 प्रशिक्षु पुजारी हैं। यहां हर सहायक पुजारी के साथ पांच प्रशिक्षु पुजारी रामलला की सेवा करेंगे। इन पुजारियों की यह सभी टीम पांच पांच घंटे सेवा करेंगी।

 

Exit mobile version