Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: शहर-शहर… मिचौंग का कहर !,डॉ.बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि आज,पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि,बाइडेन का दावा, हमास ने इजरायली महिलाओं के साथ किया रेप 

DigitalDesk by DigitalDesk
December 6, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

डॉ.बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि आज,पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर आज 6 दिसंबर को देश भर में संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये जा रहे है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें संसद भवन में डॉ.अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा पूज्य बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार होने के साथ ही सामाजिक समरसता के अमर पुरोधा थे। उन्होंने दलित शोषित और वंचित लोगों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज डॉ.अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें सादर नमन।

बाइडेन का दावा, हमास ने इजरायली महिलाओं के साथ किया रेप

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल पर हुए हमलों के दौरान हमास की अेर से की गई यौन हिंसा की निंदा करते हुए कहा हमास के आतंकियों ने इजरायली महिलाओं के साथ रेप किया था। उन्होंने लोगों के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा हमास ने इजराइल में हमले के दौरान महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था। बता दें बॉस्टन के एक कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए जो बाइडन ने कहा पिछले कुछ हफ्तों में क्रूरता की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

साइक्लोन मिचौंग चेन्नई से ओडिशा तक हर जगह बरपाया कहर

साइक्लोन मिचौंग ने चेन्नई से लेकर ओडिशा तक जमकर कहर बरपाया। चेन्नई में इस कदर बारिश की वजह से सड़कें पानी-पानी हो गईं। जगह-जगह बाढ़ की स्थिति नजर आने लगी। भारी बारिश और खराब मौसम के चलते तमिलनाडु में कुछ लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। साइक्लोन मिचौंग का असर महाराष्ट्र के भी कुछ इलाकों में देखने को मिला है। जहां विदर्भ इलाके में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। वहीं चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के साथ-साथ कई दूसरे जिलों में तबाही का मंजर दिखाई दिया। एयरपोर्ट से लेकर सबवे तक जलभराव के चलते ठप पड़ गए। चक्रवात के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई। चेन्नई में बारिश के चलते कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करोड़ों की संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा।

  • शहर-शहर… मिचौंग का कहर !
  • मिचौंग का असर बादलों की आंख मिचौली
  • मिचौंग तूफान ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ में ठंड
  • रायपुर के साथ मध्य और दक्षिण क्षेत्र में कोल्ड डे घोषित
  • बादलों की आंख मिचौली के बीच हल्की फुहार
  • मध्यप्रदेश तक पहुंचा तूफान मिचौंग का असर
  • भोपाल सहित समूचे मप्र के आसमान पर बादलों का डेरा
  • ठिठुरते लोगों को अलावा का सहारा

पन्नू का धमकी भरा वीडियो,सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट

खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए उसने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उसने कहा है कि उसकी हत्या की कथित विफल साजिश के बाद 13 दिसंबर या उससे पहले भारतीय संसद पर वह हमला करेगा। बता दें कि 13 दिसंबर वहीं तारीख है जब 2001 में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था।

राजपूत करणी सेना प्रमुख हत्याकांड, राजस्थान बंद का आव्हान

राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुखिया सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में राजपूत समाज ने आज 6 दिसंबर बुधवार को राजस्थान बंद का आह्वान किया है। इस बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही राज्य की सीमावर्ती जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं लोग मेट्रो मास अस्पताल के सामने अपनी मांग को लेकर रातभर धरने पर बैठे रहे। इस बीच राजपूत सभा अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई ने क​हा राजपूत समाज के लोगों ने मिलकर राजस्थान बंद की घोषणा की है। राजस्थान बंद के ऐलान के बाद जयपुर व्यापार मंडल ने सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का भी निर्णय लिया है। साथ ही स्कूली छात्रों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए स्कूल शिक्षा परिवार ने भी बुधवार को बंद के समर्थन में स्कूल बंद रखने की अपील की है।

Post Views: 211
Tags: Dr. B.R. Ambedkar's death anniversaryHamas raped Israeli womenJoe BidenMichong clouds coolPM ModiTribute
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version