ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: AAP को केजरीवाल की गिरफ्तारी का डर,गुरुग्राम की होटल में गैंगस्टर गाडोली की एक्स प्रेमिका का मर्डर,भारत न्याय यात्रा,कांग्रेस आज जारी करेगी लोगो

breaking news today

AAP को केजरीवाल की गिरफ्तारी का डर

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़नी वाली है। दरअसल दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी के सामने वे पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ गई है कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी पहले भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जता चुकी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के निवास ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है।

गुरुग्राम की होटल में गैंगस्टर गाडोली की एक्स प्रेमिका का मर्डर

हरियाणा के गुरुग्राम की एक होटल में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गई। मंगलवार की देर रात होटल में उनकी हत्या कर दी गई। बता दें दिव्या पाहुजा पहले गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका थी। दिव्या की हत्या की कहानी भी पूरी फिल्मी है। हत्या के आरोप में पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस ने दिव्या हत्याकांड के आरोप में होटल के मालिक अभिजीत सिंह के साथ ओम प्रकाश, होटल के कर्मचारी ओम प्रकाश और हेमराज को गिरफ्तार किया है। ओम प्रकाश और हेमराज ने दिव्या का शव ठिकाने लगाने में मदद की थी।

दिल्ली में कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम,एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट लेट

दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर दिखाई दे रहा है। कोहरे के साथ शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दृश्यता होने से ट्रेन ही नहीं फ्लाइट भी प्रभावित हो रही हैं। आने वाल 2 से 3 दिनों तक लोगों को कड़ाके की ठंड झेलना पड़ेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है।

सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश

आंध्रप्रदेश के सीएम की बहन शर्मिला आज होंगी कांग्रेस में शामिल

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला आज गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होंगी। उम्मीद है वाईएस शर्मिला को कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले ही आंध्र प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। वाईएस शर्मिला और उनके भाई जगन मोहन रेड्डी के बीच राजनीतिक मतभेद हैं।

कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की याचिका पर आज गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेने वाली है। बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न का आरोप है।

भारत न्याय यात्रा,कांग्रेस आज जारी करेगी लोगो

कांग्रेस 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा प्रारंभ करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस आज लोगो जारी कर सकती है। बता दें भारत न्याय यात्रा भारत देश के 14 राज्यों से गुजरेगी। राहुल गांधी 14 जनवरी से यात्रा शुरू करेंगे। कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकार राम मंदिर के शुभारंभ से पहले यात्रा को शुरू कर पार्टी और मजबूती से सामने लाना चाहते हैं।

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक आज

Exit mobile version