Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

असम के गोलाघाट में भीषण हादसा,14 लोगों की मौत,ED के सामने आज भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल,मोइत्रा की अर्जी पर SC में सुनवाई आज

DigitalDesk by DigitalDesk
January 3, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

असम के गोलाघाट में भीषण हादसा,14 लोगों की मौत

असम के गोलाघाट जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें से कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बता दें हादसा गोलाघाट जिले के देरगांव के पास बालीजन गांव में हुआ। जब हादसा हुआ था तब बस में करीब 45 लोग सवार थे। बस में सवार लोग अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। इस दौरान सुबह करीब पांच बजे मार्घेरिटा से आ रहे कोयला भर्ती ट्रक की बस की टक्कर हो गई।

  • गोलाघाट में भीषण सड़क हादसा
  • बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर
  • हादसे में 14 लोगों की मौत, 27 घायल

ईडी के सामने आज भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल

दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करने के लिए उन्हें बुलाया है लेकिन वे ED के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। आज 3 जनवरी को भी केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। केजरीवाल ने अपना जवाब ईडी को भेज दिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है अरविंद केजरीवाल जांच में ईडी का सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन जांच एजेंसी ईडी का नोटिस गैर कानूनी है। केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रचि जा रही है। चुनाव प्रचार से उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने चुनाव से पहले नोटिस जारी करने पर सवाल खड़े किए हैं।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

मोइत्रा की अर्जी पर सर्वोच्च अदालत में सुनवाई आज

लोकसभा से निलंबन के खिलाफ टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा की अर्जी पर आज बुधवार को देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई होना है। कैश-फॉर-क्वेरी मामले में मोइत्रा को संसद से निष्कासित किया गया है। पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई ने जासूसी का आरोप लगाया है। देहाद्राई ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीबीआई प्रमुख प्रवीण सूद को पत्र लिखकर इस मामले में जांच की मांग की थी।

उत्तर पश्चिमी राज्यों में कोहरा और ठिठुरन का असर

देश के उत्तर पश्चिम हिस्से के राज्य इन दिनों कोहरे और ठिठुरन से जूझ रहे हैं। ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन तक उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के हिस्से में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलने की संभावना जताई है। तीन दिन बाद कोहरा में हल्की कमी दर्ज की जाएगी। इसके साथ मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में आज बुधवार 3 जनवरी को कोल्ड डे की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान में आने वाले तीन दिन तक कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। राजस्थान में आज बुधवार को भी कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में ठंड और घना कोहरा

  • घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप
  • गिरते पारे से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
  • कई जनपदों में घने कोहरे का अलर्ट
  • ठंड और कोहरे से जन जीवन अस्त-व्यस्त
  • कई शहरों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित
  • अलाव का सहारा ले रहे लोग
  • प्रयागराज में तड़के सुबह हुई बारिश
  • बारिश के साथ तेज हवा से बढ़ी गलन

मध्यप्रदेश में ठंड और घना कोहरा

  • घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप
  • गिरते पारे से बढ़ी लोगों की मुश्किलें
  • अलाव का सहारा ले रहे लोग
  • कई शहरों में बारिश, विजिबिलिटी हुई कम
  • बारिश के साथ तेज हवा से बढ़ी गलन

जबलपुर: CM डॉ. मोहन यादव के आज कई कार्यक्रम

  • रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण
  • सीएम कानून व्यवस्था की करेंगे संभागीय समीक्षा
  • विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमि पूजन
  • जबलपुर में कार्यकर्त्ताओं के साथ करेंगे चर्चा
  • शाम में कैबिनेट की बैठक लेंगे सीएम यादव
Post Views: 314
Tags: #Fog Cold14 deadAssam Golaghatcm arvind kejriwalEDhorrific accidentNorth India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version