Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: दिल्ली में आगजनी की दो घटना, 7 बच्चों समेत 10 की मौत,दिल्ली से यूपी तक जारी लू का सितम,पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,पश्चिम बंगाल में दिखने लगा चक्रवात रेमल का असर

DigitalDesk by DigitalDesk
May 26, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली में आगजनी की दो घटना, 7 बच्चों समेत 10 की मौत

दिल्ली में अलग आग लगने की दो घटनाओं में 7 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कृष्णा नगर में हुआ तो दूसरा विवेक विहार क्षेत्र में जहां शनिवार देर रात एक घर में आग लग गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कि 10 लोग इस हादसे में घायल हो गये। यहां चार मंजिला भवन की पार्किंग में बाइकों में आग लगी थी, जो पहली मंजिल तक फैल गई। जिसके बाद ऊपरी मंजिल में धुआं भर गया। जिससे लोगों का दम घुट गया। वहीं इससे पहले पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित शिशु देखभाल केंद्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आग लगने से वहां भर्ती 7 बच्चे झुलस गये और उनकी मौत हो गई। यहां से करीब 12 बच्चों को देर रात रेस्क्यू किया गया था। जिनमें से 7 बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यूपी में सीतापुर के शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

  • बस पर पलटा अनियंत्रित ओवरलोड डंपर
  • यात्रियों से भरी बस पर पलटा डंपर
  • हादसे में 11 लोगों की मौत, 25 घायल
  • सभी घायलों को अस्पताल किया रेफर
  • मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली से यूपी तक जारी लू का सितम,पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों लू की मार झेल रहे हैं। इन राज्यों में गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। आलम यह है कि मानों आसमान से सूरज आग उगल रहा हो। मौसम विभाग ने आने वाली 29 मई तक दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका जताई है। उधर पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा के साथ पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज रविवार को 26 मई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मध्यप्रदेश भीषण गर्मी का दौर जारी

  • अब नौतपा की बारी,पहले दिन तपा पूरा प्रदेश
  • उज्जैन समेत 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट
  • खंडवा, खरगोन, शाजापुर में टेंप्रेचर 45 डिग्री के पार
  • मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, रतलाम में रेड अलर्ट
  • उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ में भी 45 डिग्री पार
  • 26 जिलों में 40 डिग्री से अधिक रहा तापमान
  • गर्मी के चलते बढ़े मरीज,डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द

पश्चिम बंगाल में दिखने लगा चक्रवात रेमल का असर

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान रेमल के आज आधी रात को पश्चिम बंगाल स्थित सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के मध्य समुद्र तट से टकराने की संभावना जताई है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में NDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही कोलकाता एयरपोर्ट पर  21 घंटे तक उड़ानों को रद्द कर दिया गया। बताया जाता है कि चक्रवाती तूफान रेमल आज रविवार को पश्चिम बंगाल के तट से टकरा सकता है। इसे लेकर राज्य शासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। इसके साथ ही एनडीआरआएफ की टीमों को भी पूरी तर​ह से अलर्ट रहने के निर्देश दिये गया है। वहीं सेना और नौसेना के साथ कोस्टगार्ड को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। चक्रवाती तूफान को देखते हुए कंट्रोल रूम तैयार किया है। जहां जरूरी जीवन रक्षक दवाओं के साथ दूसरी अन्य वस्तुओं का भंडारण किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को तुरंत समुद्र से लौटने और 27 मई तक समुद्र में न जाने की नसीहत दी है।

Post Views: 301
Tags: #Delhi fire 10 dead#severe heat#weather department#West Bengal cyclone RemalMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version