ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: लेह-लद्दाख में भूकंप से सुबह-सुबह कांपी धरती, फ्रांस से मुंबई पहुंचा भारतीय प्लेन, ममता के गढ़ में अमित शाह करेंगे 2024 की तैयारियों का आकलन

breaking news today

लेह-लद्दाख में भूकंप से सुबह-सुबह कांपी धरती

भारत के सीमावर्ती लेह-लद्दाख इलाके में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की करीब तीव्रता 4.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की गहराई धरती के नीचे पांच किलोमीटर थी। एनसीएस की ओर से कहा गया है कि मंगलवार सुबह करीब 4 बजकर 33 मिनिट पर लेह और लद्दाख में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया है। लेह-लद्दाख इलाके में सुबह जब भूकंप के झटके महसूस किए गए उस समय लोग नींद के आगोश में थे, जो सहमकर उठ गए। भूकंप का केंद्र 5 किमी की गहराई पर था।

फ्रांस से मुंबई पहुंचा भारतीय प्लेन, मानव तस्करी के शक रोका था फ्रांस ने

मानव तस्करी के शक में फ्रांस में रोका भारतीय प्लेन मुंबई पहुंच चुका है। प्लेन ने 25 दिसंबर की शाम पेरिस के वाट्री एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और मंगलवार सुबह 4 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है।
बता दें फ्लाइट से करीब 276 यात्री भारत लौटे हैं। बता दें यह प्लेन 23 दिसंबर को दुबई से निकारागुआ जा रहा था। जिसमें भारतीय नागरिक सवार थे। यह विमान वाट्री एयरपोर्ट पर ईंधन भरने के लिए उतरा था। लेकिन इस दौरान फ्रांस के अधिकारियों को इस प्लेन के जरिए मानव तस्करी के पीड़ितों को ले जाने की सूचना मिली थी,जिसके बाद वहां के अधिकारियों ने फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया था।

भजनलाल सरकार ने बदले गहलोत के OSD

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी के रूप में कार्य करने वाले दो अधिकारियों को हटा दिया है। राज्य कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार राजस्थान प्रशासनिक सेवा के इन दोनों अफसरों देवाराम सैनी और महिपाल कुमार को अगले आदेश तक पोस्टिंग ऑर्डर की प्रतीक्षा में रखा गया है। बता दें देवाराम सैनी अशोक गहलोत सरकार में शीर्षस्थ अधिकारियों में शामिल थे। वहीं नए मुख्यमंत्री के ओएसडी के रुप में आरएएस अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को ओएसडी नियुक्त किया गया है।

ममता के गढ़ में अमित शाह करेंगे 2024 की तैयारियों का आकलन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार को कोलकाता पहुंचे। दोनों वरिष्ठ भाजपा नेता अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक तैयारियों का आकलन करेंगे।

एमपी: मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज

एमपी : लोकसभा की तैयारी में जुटी MP कांग्रेस

एमपी : मध्यप्रदेश में कोहरे ने ओढ़ी चादर

छत्तीसगढ़ : CM विष्णुदेव साय के आज कई कार्यक्रम

रायपुर: CM साय ने छात्र हित में की बड़ी घोषणा

राजधानी रायपुर में एक और नालंदा परिसर बनाया जाएगा। वर्तमान नालंदा परिसर में भी सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने यह ऐलान किया है। पीएससी और यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इससे बड़ा फायदा मिलेगा।

Exit mobile version