ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: भीषण गर्मी का कहर, पारा 50 डिग्री तक पहुंचने की आशंका,गुरदासपुर में PM की जनसभा, DU की दीवारों पर अज्ञात ने लिखा ‘चुनाव का बहिष्कार करो’

breaking plat

देश में कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी..50 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों की परेशानी का सबब बना है। यूपी और दिल्ली ही नहीं हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई देश के राज्यों में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बात करें राजस्थान की तो वहां के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। जो इस सीजन देश के किसी शहर में सबसे अधिक तापमान है। राजस्थान में हीट स्ट्रोक के चलते पांच लोगों की मौत भी हो गई है। केंद्र के साथ राज्यों की सरकारों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लगातार एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग की ओर से इस साल कई इलाकों में पारा करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है।

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर

पंजाब के गुरदासपुर में पीएम की विशाल जनसभा

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों पूरे हो चुके हैं। शनिवार 25 मई को छठवें चरण का मतदान होगा। इसके बाद 1 जून को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग होगी। ऐसे में सियासी पार्टियों ने सातवें चरण के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी का आज शुक्रवार 24 मई को पंजाब दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हिमाचल के मंडी में चुनावी जनसभा करने के बाद पंबाज के गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां उनके स्वागत के लिए बीजेपी ने करीब 6 एकड़ में पंडाल सजाया है।

उत्तरप्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ का चुनावी दौरा

दक्षिण भारत दौरे पर एमपी के CM डॉ.मोहन यादव

एमपी BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का झारखण्ड दौरा

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस पदाधिकारी पर गिरेगी गाज

मध्यप्रदेश BJP ने अपने विधायकों से मांगी रिपोर्ट

समाचार संक्षेप

Exit mobile version