ब्रेकिंग न्यूज अपटेड: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद RSS चलाएगा दर्शन अभियान,लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी

breaking news today

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद RSS चलाएगा दर्शन अभियान

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में विशेष दर्शन अभियान चलायेगा। नए मंदिर में 26 जनवरी से राम भक्तों को रामलला के दर्शन हो सकेंगे।इसके लिए आरएसएस राम भक्तों को अयोध्या में राम लला के दर्शन कराने का अभियान चलायेगा। 26 जनवरी से 21 फरवरी तक अभियान चलाएगा। इसके तहत देश भर से राम भक्तों को अयोध्या लाने से लेकर उनके ठहरने ही नहीं दर्शन करने की व्यवस्था की जाएगी।

अधीर रंजन चौधरी और सीताराम येचुरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आधिकारिक निमंत्रण भेजा जा रहा है। यह न्यौता सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को भी भेजा गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से यह न्यौता दिया गया है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने स्वयं दिल्ली में इन नेताओं के आवास पर पहुंचकर उन्हें राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता दिया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारी, कांग्रेस ने बनाई 16 सदस्यों की मेनिफेस्टो कमेटी

अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। इसके मद्देनजर कांग्रेस एक्शन में दिख रही है। कांग्रेस ने 22 दिसंबर को घोषणापत्र समिति गठित की है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष ने आम चुनाव 2024 के लिए घोषणापत्र समिति का गठन किया है। इस कमेटी का नेतृत्व पी चिदंबरम को सौंपा है। टीएस सिंहदेव को इसका संयोजक बनाया गया है।

 

Exit mobile version