ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा,ममता की पुलिस का बीजेपी प्रत्याशी के पीए पर शिंकजा

breaking-plat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी की बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार 22 मई को बस्ती और श्रावस्ती में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी पहले बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज लोकसभा सीटों की साझा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें बस्ती और श्रावस्ती दोनों ही लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को वोट पड़ने हैं।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 DDA पार्क में पीएम की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार 22 मई को पश्चिमी दिल्ली में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम द्वारका सेक्टर-14 स्थित DDA पार्क में जनसभा करेंगे। इसे लेकर बीजेपी की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पदाधिकारियों ने एक दिन पहले रैली निकालने के साथ तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें सभास्थल पर बैठक हुई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदादिकारियों ने भीड़ और मंच संचालन से लेकर दूसरी व्यवस्था को सुनिश्चित किया। पीएम की रैली चार लोकसभा क्षेत्रों को लेकर हो रही है। जिसमें दक्षिणी दिल्ली और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के साथ पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट शामिल है।

ममता की पुलिस का बीजेपी प्रत्याशी के पीए पर शिंकजा

बंगाल पुलिस ने आज बुधवार 22 मई को तड़के घाटल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हिरण्मय चटर्जी के पीए के निवास पर छापेमारी कार्रवई की है। बंगाल पुलिस की टीम ने ये छापेमारी ऐसे वक्त में की है, जब यहां तीन दिन बाद छटवें चरण में 25 मई को घाटल संसदीय सीट पर मतदान होने वाला है। मतदान से पहले बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। जिसके बाद पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से सियासी बयानबाजी गरमा सकती है।

केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरा संदेश लिखने वाला युवक पड़ाया

दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों के साथ ट्रेन में सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर जान से मारने की धमकी भरे मैसेज लिखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का धमकी भरे मैसेज लिखते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम अंकित गोयल है जिसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। जो बरेली का रहने वाला है। आरोपी बरेली से ग्रेटर नोएडा मकान रजिस्ट्री करवाने आया था।

Exit mobile version