Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: दूसरे चरण का ‘रण’, पीएम मोदी यूपी के अलीगढ़ में भरेंगे हुंकार,मायावती की बुलंदशहर में जनसभा

DigitalDesk by DigitalDesk
April 22, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PM मोदी अलीगढ़ में भरेंगे हुंकार,मायावती बुलंदशहर में जनसभा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले सियासी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार 22 अप्रैल को अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा स्थित किरावली के रामवीर क्रीड़ास्थल पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम नरेंद्र मोदी की आज सोमवार को नुमाइश मैदान में अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में होने वाली चुनावी जनसभा को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। अलीगढ़ से बीजेपी ने सांसद सतीश गौतम तो वहीं हाथरस लोकसभा सीट से खैर विधायक और योगी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान को अपना प्रत्याशी बनाया है। पीएम मोदी दोपहर करीब दो बजे हेलीकाप्टर से अलीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे हाथरस के लिए रवाना होंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

आगरा में सीएम योगी की जनसभा

यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के किरावली स्थित रामवीर क्रीड़ास्थल पर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सुबह करीब पौने 12 बजे पहुंचेंगे। बता दें बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में चुनावी जनसभा में पूर्व वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के भी शामिल होने की उम्मीद है।

बुलंदशहर में मायावती करेंगी पार्टी की आवाज को बुलंद

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती बुलंदशहर के सिकंदराबाद में दोपहर करीब 1 बजे चुनावी जनसभा करेंगी। बसपा प्रमुख मायावती यहां गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

‘राम’ के समर्थन में ‘सीता और लक्ष्मण’ करेंगे चुनावी सभा

मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा ने रामायण धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को प्रत्याशी बनाया है। उनके प्रचार के ​लिए रामायण धारावाहिक के पात्र चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। जिसमें सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी आज सोमवार को चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। बता दें रामायण धारावाहिक में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल के लिए चुनाव प्रचार करने रामायण धारावाहिक में सीता बनीं दीपिका चिखलिया के साथ इसी धारावाहिक में लक्ष्मण बनकर दर्शकों के दिलों में राज कर चुके सुनील लहरी रोड शो करने वाले हैं। वे मेरठ शहर के विभिन्न स्थानों पर शाम करीब 3 से 6 बजे तक रोड शो करेंगे।

Post Views: 252
Tags: #Aligarh and Hathras#Election Public Meeting#Mayawati Bulandshahr#Second phase of Lok Sabha electionsPM Narendra ModiUttar Pradesh News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version