Monday, October 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट की शरण में केजरीवाल,अरुणाचल प्रदेश में दो लगे भूकंप के झटके,झारखंड में पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के आवास पर ED की छापेमारी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 21, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट की शरण में केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले में अंतरिम राहत की मांग कोर्ट से की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कोर्ट में दायर की अपनी याचिका में कहा है कि वे दिल्ली शराब नीति मामले की जांच में जांच ऐजेंसियों का सहयोग को तैयार हैं, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय को उन्हें गिरफ्तार करने से रोका जाए। बता दें प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को इस केस में आज गुरुवार 21 मार्च को 9वीं बार समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है।

अरुणाचल प्रदेश में दो लगे भूकंप के झटके

अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार तड़के एक के बाद एक दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह तड़के अरुणाचल प्रदेश में दो बार भूकंप आया। भूकंप का पहला झटका 3.7 तीव्रता का 01 बजकर 49 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में भूकंप का केन्द्र था। वहीं पहला झटका लगने के लगभग दो घंटे बाद सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरा भूकंप का झटका लगा। इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। साथ ही केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में इसका केन्द्र था।

Related posts

चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़“ब्रेकिंगथ्रू” जारी

चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़“ब्रेकिंगथ्रू” जारी

October 18, 2026
Scindia learn from his defeat in Guna

जब मंच से बोले- कमी मुझमें ही थी…गुना की हार से सिंधिया ने क्या सीखा?,,हार अंत नहीं, बदलाव का संकेत

October 18, 2026

झारखंड में पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने झारखंड में एक बार फिर दबिश डाली है। राज्य के कई राजनेताओं पर कार्रवाई करने के बाद ईडी ने अब राज्य की पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की ये छापेमारी उनके तुपुदाना स्थित ठिकानों पर की जा रही है। हालांकि अब तक ये खुलासा नहीं हो सका है कि छापेमारी किस वजह से हो रही है।

लोकसभा चुनाव — कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आज

  • लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का होगा एलान
  • मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश की अन्य सीटों पर चर्चा
  • मध्यप्रदेश के बचे हुए 18 प्रत्याशियों पर होगा मंथन
  • बड़े नेताओं को चुनाव लडाने पर केंद्रीय नेतृत्व का विचार
  • कांग्रेस आज जारी कर सकती है मप्र के 18 प्रत्याशियों की सूची

 

  • ताइवान का दावा—पिछले 24 घंटों में ताइवानी वायुक्षेत्र के आसपास देखे गए चीन के 32 युद्धविमान।
  • जहरीली शराब का कहर—पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब का सेवन करने से अब तक 6 लोगों की मौत।
  • अमेरिकी राजनयिक का बड़ा बयान— पाकिस्तान हाल ही में हुए आम चुनावों की जांच करें।
  • भूकंप से डोली महाराष्ट्र की धरती— हिंगोली में एक के बाद एक लगे भूकंप के दो झटके
  • अर्जेंटीना में डेंगू का कहर— अब तक सामने आए एक लाख से अधिक डेंगू के मामले।
  • दिल्ली में हादसा— कबीर नगर इलाके में ढही दो मंजिला इमारत। हादसे में 2 लोगों की मौत और एक की हालत गंभीर ।
Tags: #Arunachal Pradesh earthquake#ED raid Jharkhand#Jharkhand police officer Meera Singh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version