Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: ज्ञानवापी केस,ASI सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं फैसला आज,डरा रहा कोविड-19 का JN-1 वेरिएंट,सांसदों के निलंबन पर गरमाई राजनीति, ईडी को केजरीवाल का इंतजार

DigitalDesk by DigitalDesk
December 21, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संसद सुरक्षा चूक मामला,आरोपियों की कोर्ट में पेशी आज

संसद भवन परिसर की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों से एक साथ पूछताछ की गई। इस दौरान सीक्वेंस को समझा जा रहा है। 13 दिसंबर को हुए संसद की सुरक्षा में सेंधमारी मामले में गिरफ्तार आरोपियों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने आमने-सामने बैठा कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद अब इन सभी को आज गुरुवार 21 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले पूछताछ कर इनका बयान रिकॉर्ड किया गया है।

ज्ञानवापी केस,ASI सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं फैसला आज

ज्ञानवापी केस में एएसआई की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं इस पर आज वाराणी कोर्ट फैसला सुनाने वाली है। रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष की अर्जी लगाई है जिसमें उसे सार्वजनिक करने की मांग वाराणसी कोर्ट से की है। कोर्ट इस पर फैसला सुनाएगी। उधर मुस्लिम पक्ष रिपोर्ट सार्वजनिक न करने की मांग की है। बता दें हिंदू पक्ष की ओर से सर्वे रिपोर्ट की प्रति तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया है तो मुस्लिम पक्ष की ओर से आपत्ति जताई है। मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया है कि रिपोर्ट की प्रति देने से पहले शपथ पत्र लिया जाए कि उसे लीक नहीं किया जायेगा। इतना ही नहीं रिपोर्ट की मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाने की मांग मुस्लिम पक्ष ने रखी है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अरविंद केजरीवाल विपश्यना केन्द्र में और ईडी को पेश होने का इंतजार

दिल्ली की नई शराब नीति मामले में ED की ओर से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इससे पहले ईडी ने 2 नवंबर को पेश होने का समन जारी किया था, लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। अब आज गुरुवार 21 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पेश होने के लिए समन जारी किया था,लेकिन इससे पहले ही वे 20 दिसंबर को विपश्यना केंद्र के लिए रवाना हो गए हैं। केजरीवाल 30 दिसंबर तक वहां रहेंगे। ऐसे में साफ हो गया है कि गुरुवार 21 दिसंबर को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग केस में वे ईडी के समन पर पेश नहीं होंगे।

डरा रहा कोविड-19 का JN-1 वेरिएंट

कोविड के नए स्ट्रेन जेएन.1 ने भारत ही नहीं कई देशों में एक बार फिर तहलका मचा दिया है। कोरोना के इस नए वेरिएंट को बेहद संक्रामक बताया जा रहा है। देश में इसके अब तक इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में ताजा हालात को देखते हुए केंद्र सरकार एक्टिव हो गई है और सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है। केन्द्र सरकार ने कोविड को लेकर हाई लेवल मीटिंग की है। सभी अस्पतालों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। वहीं राज्य सरकारों ने भी अपने स्तर पर अलर्ट जारी किया है।

  • फिर डरा रहा कोविड-19 का JN-1 वेरिएंट
  • जबलपुर और इंदौर में मिले एक-एक मरीज
  • कई देशों में पैर पसार चुका है JN 1 वायरस
  • कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश
  • अस्पतालों में संसाधनों के माकड्रिल करने के निर्देश

भोपाल: 142 सांसदों के निलंबन पर गरमाई राजनीति

  • एमपी में बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में कांग्रेस
  • MP में 22 दिसंबर को सभी जिले में प्रदर्शन
  • नए PCC चीफ जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
  • कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के निशाने पर केंद्र सरकार
Post Views: 192
Tags: ASI survey reportCovidEDGyanvapi CaseJN-1 variantkejriwalparliament memberParliament Security Breach NewsPoliticssuspension
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version