ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान में चुनावी रैलियां, रांची में INDIA ब्लॉक का शक्ति प्रदर्शन,राहुल गांधी सतना में करेंगे चुनाव प्रचार

breaking-plat

लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को पूरा हो गया है। इसके बाद अब लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सियासी पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। विभिन्न सियासी दल के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियों के साथ जनसभा कर रहे हैं। पीएम मोदी की आज राजस्थान के जालोर और बांसवाड़ा में पब्लिक रैलियां होंगी तो वहीं रांची में JMM की ओर से ‘उलगुलान रैली’ बुलाई गई है।

पीएम मोदी आज जालोर और बांसवाड़ा में जनसभा और रैलियां करेंगे

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। राजस्थान की 13 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। प्रधानमंत्री आज जालोर के साथ बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे। जालोर सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस के टिकट पर मैदान में है। उनके सामने बीजेपी के प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी मैदान में डटे हैं। जालौर स्थित भीनमाल में मोदी की जनसभा होगी।

राहुल गांधी आज करेंगे MP के सतना में चुनाव प्रचार

रांची में इंडिया गठबंधन की उनगुलाम रैली

वहीं रांची में JMM ने ‘उलगुलान रैली’ का आव्हान किया है। इसमें राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे के साथ ही INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं के शामिल होंगे।

शाह आज सिलचर में करेंगे रोड़ शो

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 21 अप्रैल को सिलचर में रोड शो करेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दक्षिण में मोर्चा संभालेंगे। वे कर्नाटक के दौरे पर रहेगे।

Exit mobile version