Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी आज करेंगे तमिलनाडु के मंदिरों में दर्शन,छत्तीसगढ़ के नए विधायकों को टिप्स देंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,दिल्ली में आज से तीन दिवसीय रामलीला

DigitalDesk by DigitalDesk
January 20, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

PM मोदी आज करेंगे तमिलनाडु के मंदिरों में दर्शन

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन 20 और 21 जनवरी को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगेे। जहां कई मंदिरों में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी 20 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कम्‍ब रामायणम के छंदों का पाठ भी श्रवण करेंगे। साथ ही वे श्री रामायण पारायण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

छत्तीसगढ़ के नए विधायकों को टिप्स देंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शनिवार 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। उप राष्ट्रपति यहां राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार उप राष्ट्रपति धनखड़ यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचेंगे। वहां सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के 38वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। उप राष्ट्रपति धनखड़ इस कार्यक्रम के बाद करीब 12.15 बजे राजभवन पहुंचेंगे। इसके बाइ शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। जहां आयोजित विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को सम्बोधित करेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अभी बना रहेगा मौसम का यह बिगड़ा मिजाज, परेशान करेगी सर्द हवा

भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तो मौसम की स्थिति जस की तस ही बनी रहेगी, हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। वहीं आने वाले एक दो दिन के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नही है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है। देश के बाकी हिस्सों में आने वाले 4 दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में किसी तरह के कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों घना कोहरा और कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं। ऐसे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जहां एक ओर कड़ाके की सर्दी के चलते लोग घर के बाहर निकलने से बच रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर घना कोहरा अब रेल और हवाई यातायात पर भी भारी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों को अभी घने से बहुत घने कोहरा और सर्दी से जुझना पड़ सकता है। उत्तर भारत के घने कोहरे का असर रेल यातायात पर नजर आ रहा है। रेल जहां समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच रही हैं तो वहीं यात्री प्लेटफॉर्म पर खड़े परेशान नजर आ रहे हैं। 20 जनवरी को देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेन विलंब से पहुंची। कई ट्रेन तो घंटों-घंटों देरी से चल रही हैं। मौसम का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। घना कोहरा हवाई यात्रा पर भी असर डाल रहा है। आज 20 जनवरी शनिवार को कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी ने आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई। कोहरे की वजह से फ्लाइट्स भी देरी से उड़ान भर रही हैं। वहीं, कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा है।

नई दिल्ली की बाबर रोड का नाम अब अयोध्या मार्ग !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान हैं। इस बीच हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार 20 जनवरी को नई दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग कर दिया। हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने एक नामी होटल के बाहर लगे बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का बैनर चिपका दिया। यह बैनर भी भगवा रंग से रंगा हुआ है। बता दें कई बार दिल्ली की इस सड़क का नाम बदलने की मांग की जाती रही है। इससे पहले औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉक्टर ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड किया गया था।
वहीं बीजेपी नेता विजय गोयल ने भी दिल्ली की इस बाबर रोड का नाम बदलने की मांग करते हुए उन्होंने कहा था कि बाबर ने भारत पर हमला किया। अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त किया था। लिहाजा भूमि पूजन से पहले इस सड़क का नाम बदलकर ‘5 अगस्त मार्ग’ रखा जाए।

दिल्ली में तीन दिवसीय रामलीला आज होगी प्रारंभ

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से आज से तीन दिनी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाने जा रहा है। आईटीओ के समीप स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में यह आयोजन 22 जनवरी तक होगा। यह विशेष रामलीला में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। कोई भी व्यक्ति यहां आकर रामलीला
का आनंद ले सकता है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र की ओर से शाम चार से सात बजे तक तीन घंटे रामलीला का लाइव मंचन किया जाएगा। दिल्ली सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहले सरकार ने विशाल ऑडिटोरियम भारत मंडपम में भव्य रामलीला मंचन की अनुमति मांगी थी। इसके लिए सरकार किराया भी देने को तैयार थी, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी। दरअसल श्रीराम भारतीय कला केंद्र पिछले 60 साल से भव्य रामलीला का मंचन करता आ रहा है।

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सागर दौरा

  • मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार जायेंगे सागर
  • जन आभार यात्रा में होंगे शामिल होंगे सीएम
  • बुंदेली परम्परा के साथ होगा सीएम का स्वागत
  • करोड़ों के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण

    भोपाल: बैरागढ़ से शुरू होगा BRTS हटाने का काम

  • सीएम मोहन ने जिला प्रशासन को हटाने के दिए निर्देश
  • रात के समय कम ट्रेफिक में हटाया जाएगा BRTS
  • 24 KM लंबे BRTS को हटाने में लगेंगे 18.51 करोड़ रुपए

भोपाल: मैदान में उतरे कांग्रेस के दिग्गज

  • दिग्विजय ने शुरू किया सम्मेलन
  • राजगढ़ में करेंगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
  • मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ लेवल एजेंट के साथ चर्चा
  • कमल नाथ, कांतिलाल भूरिया भी करेंगे दौरे
  • प्रत्याशी चयन को लेकर करेंगे विचार-विमर्श

भोपाल: कोलार सिक्सलेन के निर्माण में प्रदूषण पर NGT सख्त

  • PWD को सड़क पर निरंतर पानी छिड़काव के आदेश
  • लोगों में बढ़ रही फेफड़े और सांस संबंधी बीमारियां
  • वायू प्रदूषण खतरनाक स्तर से आगे, AQI 300 के पार
  • कार्रवाई की जिम्मेदारी मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपी
  • NGT ने छह सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किये

 

Post Views: 201
Tags: #Ayodhya Marg#Delhi Ramlila#New Delhi Babar Road#Tamil Nadu TemplePrime Minister Narendra ModiVice President Jagdeep Dhankhar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version