ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी की गुजरात में चार जनसभा,आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी बदला,प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चुनावी सभा

breaking-plat-1-750x375

पीएम मोदी की गुजरात में चार जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 2 मई को गुजरात में चार बड़ी जनसभाएं करने जा रहे हैं। पीएम आणंद और सुरेंद्रनगर के साथ जूनागढ़ और जामनगर में भी एक-एक जनसभा को करेंगे।पीएम मोदी की पहली सभा सुबह 11 बजे आणंद में होगी। दोपहर 1 बजे सुरेंद्रनगर में दूसरी और दोपहर सवा 3 बजे जूनागढ़ में तीसरी जनसभा होगी। पीएम मोदी शाम सवा 5 बजे जामनगर में अंतिम और चौथी जनसभा को संबोधित करेंगे।

आजमगढ़ में बसपा प्रत्याशी बदला,कैसरगंज से ब्राम्हण को मैदान में उतारा

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। बसपा प्रमुख मायावती की ओर से जारी इस लिस्ट में गोण्डा, कैसरगंज, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, बाराबंकी, आजमगढ़ सीट से प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बसपा ने कैसरगंज से नरेंद्र पाण्डेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं आजमगढ़ पर भी बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा ने गोण्डा से सौरभ कुमार मिश्रा और डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा तो संतकबीरनगर से बसपा ने नदीम अशरफ को टिकट दिया है। पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बाराबंकी सीट से शिवकुमार दोहरे और मशहूद अहमद को आजमगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें पार्टी ने पहले आजमगढ़ सीट से शबीहा अंसारी को टिकट दिया था।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका का मिशन ग्वालियर-चंबल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लोकसभा में पहली बार प्रचार के लिए मध्यप्रदेश आ रहीं हैं। वे आज गुरुवार 2 मई को मुरैना में चुनावी सभा करेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर करीब 2 बजे मुरैना पहुंचने वाली हैं। यहां वे सभा के बाद वापस दिल्ली लौटगी।बता दें मुरैना लोकसभा सीट से कांग्रेस ने सत्यपाल नीटू सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है मुकाबला भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर से है।

प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चुनावी सभा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-एक ‘न्याय संकल्प सभा’ संबोधित करने वाली हैं। वे दोपहर करीब 12 बजे पहली जनसभा छत्तीसगढ़ के कोरबा में संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे वे मध्य प्रदेश के मुरैना में जनसभा को संबोधित करेंगी।

भोपाल: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा

भोपाल: सीएम डॉ.मोहन यादव के चुनावी दौरे

मध्यप्रदेश मतदान को लेकर बीजेपी की बनेगी रणनीति

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का चुनावी तीसरे चरण का प्रचार जारी

मध्यप्रदेश : एमपी में बदला हवाओं का रुख

दतिया: पुल निर्माण के खोदे जा रहे गड्ढे में ब्लास्ट

Exit mobile version