ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:CAA पर सुप्रीम सुनवाई आज,रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई,गढ़चिरौली में नक्सलियों से मुठभेड़, चार 4 नक्सली ढेर

breaking-plat

CAA पर सुप्रीम सुनवाई आज,रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज नागरिकता संशोधन नियम यानी CAA को लेकर दायर याचिकाओं पर अहम सुनवाई होने वाली है। इसके नियमों को लागू करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर SC में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। जिन पर आज सुनवाई होगी। याचिकाओं में मांंग की गई है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट को ओर से नागरिकता संशोधन की संवैधानिक वैधता को चुनौती वाली याचिकाओं पर अपना फैसला नहीं लिया जाता, तब तक केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है।

गढ़चिरौली में नक्सलियों से मुठभेड़, चार 4 नक्सली ढेर

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस फोर्स अपराधिक तत्वों से भी सख्ती से निपट रही है। यहां महाराष्ट्र में पुलिस की C 60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के जंगल में हुई है। जिसमें चार नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। बताया जाता है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर करीब 36 लाख का इनाम था।

भोपाल में लोकसभा की तैयारियों में बीजेपी की बैठक

कांग्रेस आज कर सकती है प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी के बचे हुए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश की बची हुई सीटों पर भी नाम तय होंगे।

Exit mobile version