ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे नामांकन, पटना में होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार जेपी नड्डा शामिल

breaking-plat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे नामांकन

पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 14 मई को अपना नामांकन दर्ज करेंगे। इससे पहले पीएम काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से अनुमति लेकर कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेंगे, जहां वे नामांकन करेंगे। बता दें नरेन्द्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले वे गंगा सप्तमी के साथ ही पुष्य नक्षत्र में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के पहले पीएम ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा को नमन कर पूजा अर्चना की।

पटना में होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार, नड्डा शामिल होंगे।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी का सोमवार 13 मई को निधन हो गया। 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। बता दें सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। पूर्व डिप्टी सीएम के निधन से बिहार में शोक की लहर छा गई है। सुशील मोदी का बिहार की राजनीति में बड़ा कद माना जाता था। वे छात्र जीवन में ही सक्रिय राजनीति में आ गए थे। सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है। यहा पटना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

यूपी के CM योगी का आज वाराणसी में कार्यक्रम

BJP का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा आज

बीजेपी के चुनाव कैंपेन संभालेंगे मप्र के नेता

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे प्रचार

मप्र में चौथे चरण में कुल 71.72% हमतदान

Exit mobile version