Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:प्रधानमंत्री आज करेंगे ओडिशा में चुनावी रैलियों को संबोधित, चुनावी माहौल बनाने में जुटे केजरीवाल,आज थमेगा चौथे चरण का प्रचार

DigitalDesk by DigitalDesk
May 11, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री आज करेंगे ओडिशा में चुनावी रैलियों को संबोधित

चौथे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। 13 मई को देश की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंकती नजर आ रहीं हैं। इसीक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को ओडिशा के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां 3 चुनावी रैलियों में शामिल होंगे। पीएम सबसे पहले कंधमाल में रैली करेंग, इसके बाद बोलांगीर और दोपहर में पीएम बरगढ़ में चुनावी सभा करेंगे।

जेल से बाहर आते ही केजरीवाल का खेल, चुनावी माहौल बनाने में जुटे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। वे शुक्रवार की शाम को तिहाड़ा जेल से आजाद भी हो गए हैं। शुक्रवार की रात जहां ​केजरीवाल के बाहर निकलते ही आम आदमी पार्टी ने उनके स्वागत में रैली निकाली तो वहीं आज शनिवार 11 मई को सीएम केजरीवाल बजरंगबली हनुमान जी के दर्शन करेंगे। वे कनाट प्लेस वाले हनुमान मंदिर जाएंगे। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा केजरीवाल जी का जेल से निकलना उन्हें किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा है। उन्हें लग रहा है कुछ बड़ा होने वाला है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं केजरीवाल आज शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार एक रोड शो भी करेंगे। यहां वे दक्षिण दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के पक्ष में महरौली में रोड शो करने वाले हैं। जिसमें पार्टी बड़े नेताओं के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। बत दें दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बदल रहा देश का मौसम, दिल्ली में चलेगी धूल भरी आंधी,कई राज्यों में हल्की बारिश

चुनावी पारा जहां चढ़ा हुआ है वहीं देशभर में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। खासकर दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आज शनिवार 11 मई को धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आज 11 मई को दिल्ली के साथ पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। वहीं बिहार और झारखंड के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तराखण्ड में भी आज शनिवार को गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मध्यप्रदेश में भी बदला मौसम का मिजाज

  • आज फिर होगी कई जिलों में बारिश
  • अलग-अलग स्थानों पर 5 मौसम प्रणालियां एक्टिव
  • देश के सबसे गर्म शहरों में 8वें नंबर पर रहा गुना जिला
  • गुना जिले का पारा पहुंचा 44.4 डिग्री
  • 17 शहरों में 40 के पार तापमान
  • तीन दिन तक मौसम नहीं बदलने की आसार

आज थमेगा चौथे चरण का प्रचार प्रसार

  • शाम 6 बजे थम जाएगा चुनावी प्रचार
  • एमपी की 8 लोकसभा सीटों पर थमेगा चुनाव प्रचार
  • 13 मई को प्रदेश की 8 सीटों पर होगा मतदान
  • शाम 6 बजे के बाद प्रत्याशी कर सकेंगे डोर टू डोर कैंपेन

भोपाल: CM डॉ.मोहन यादव करेंगे चुनावी दौरा आज

  • रतलाम, इंदौर में करेंगे चुनावी प्रचार प्रसार
  • सुबह 10.10 बजे रतलाम में करेंगे रोड शो
  • 12.15 बजे जावरा में करेंगे रोड शो
  • 1.20 बजे इंदौर में देपालपुर के बेटमा में करेंगे जनसभा
  • दोपहर 2.30 बजे इंदौर में करेंगे रोड शो

मालवा निमाड़ में BJP के दिग्गज भरेंगे हुंकार

  • प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा धार, देवास में करेंगे प्रचार
  • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का उज्जैन दौरा
  • जगदीश देवड़ा करेंगे मंदसौर में चुनावी प्रचार
  • राजेन्द्र शुक्ला,कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में करेंगे प्रचार

दिग्विजय सिंह करेंगे मंदसौर में चुनावी प्रचार

  • मंदसौर के गरोठ और सीतामऊ में करेंगे जनसभा
  • जावरा में पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक
  • PCC चीफ जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह करेंगे प्रचार
  • देवास, सीहोर,शाजापुर जिले में कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

उप्र:प्रचार के आखिरी दिन भी अखिलेश झोकेंगे ताकत

  • हर वर्ग को साधने उतरेंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश
  • कन्नौज के छिबरामऊ में करेंगे जनसभा
  • सुबह 11.15 बजे करेंगे जनता को संबोधित
  • दोपहर 12 बजे बिधूना पहुंचेंगे अखिलेश यादव
  • आज शाम 5 बजे से बन्द हो जाएगा चुनावी प्रचार

उप्र: तीन जिलो को साधेंगे सीएम योगी

  • कानपुर देहात पहुंचकर करेंगे जनसभा
  • बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे वोट
  • दोपहर 1 बजे उन्नाव में करेंगे जनसभा
  • शाम 6.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी
  • केंद्रीय मंत्री शाह के साथ बैठक में होंगे शामिल

लखनऊ: उत्तराखंड के CM धामी आएंगे उत्तरप्रदेश

  • झांसी, जौनपुर, बहराइच, लखनऊ में करेंगे जनसभा
  • दोपहर 3 बजे बहराइच में करेंगे रोड शो
  • बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में मांगेंगे वोट
  • पर्वतीय समाज सम्मेलन में होंगे शामिल
  • सम्मेलन को करेंगे संबोधित

श्रावस्ती दौरे पर रहेंगी बसपा सुप्रीमो

  • जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती
  • पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगी जनसभा

परिवार के पांच लोगों की हत्या के बाद खुद को मारी गोली

यूपी के सीतापुर में सनकी युवक ने परिवार के 5 लोगों को मारी गोली,खुद को भी गोली से उड़ाया यूपी के सीतापुर में शनिवार 11 मई को सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच सदस्यों को गोली मार दी। इतना ही नहीं पांच लोगों की हत्या के बाद में युवक ने खुद को भी गोली मार ली। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Post Views: 217
Tags: #Delhi Chief Minister Kejriwal#Interim Bail#Last day of Lok Sabha election campaign#PM Roadshow#Prime Minister Odisha election rallies
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version