Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बीजेपी का चुनावी मंथन,शरद पवार को औरंगजेब बताने पर हंगामा,बाइक टैक्सी रोक पर सुप्रीम सुनवाई आज

DigitalDesk by DigitalDesk
June 9, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

BJP 11 और 12 को करेगी चुनावी रणनीति पर मंथन

बीजेपी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और इसके अगले साल लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन तेज कर दिया है। दिल्ली में 11 और 12 जून को बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम के साथ बैठक होने वाली है। इस अहम बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। साथ ही पार्टी महासचिव बीएल संतोष और राज्य संगठनों के सचिवों भी बैठक बुलाया गया है। बता दें पार्टी ने चुनावी तैयारी के बीच चुनावी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम को इनोवेटिव आइडिया के साथ बैठक में बुलाया है। जिसमें संगठन और सरकार के बीच समन्वय में आ रही दिक्कतों पर भी मंथन किया जाएगा। इस दौरान जिन राज्यों में चुनाव हैं उनकी अलग से बैठक भी हाेगी।

शरद पवार को औरंगजेब बताने पर हंगामा,NCP का जेल भरो आंदोलन

महाराष्ट्र में भाजपा नेता निलेश राणे के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी चीफ शरद पवार को औरंगजेब का अवतार बताने पर हंगामा मच गया है। इसे लेकर NCP विरोध कर रही है। शुक्रवार को मुंबई में जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया है। NCP प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा निलेश को अपने ट्वीट के लिए महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगे। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले से भी ये स्पष्ट करने का कहा है कि क्या वे राणे से सहमत हैं। राणे ने ट्वीट डिलीट नहीं किए तो NCP शुक्रवार 9 जून सुबह 11 बजे दक्षिण मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में जेल भरो आंदोलन के साथ विरोध करेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

केजरीवाल सरकार ने लगाई बाइक टैक्सी पर रोक,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बाइक टैक्सी पर बैन लगा दिया है। कैब एग्रीगेटर्स इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे। सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अंतिम नीति आने तक एग्रीगेटर्स को सेवाएं जारी रखने का फैसला दिया था। दिल्ली सरकार की ओर से पिछले माह 26 मई को हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दी थी। जिस पर अब शुक्रवार 9 जून को सुनवाई होगी।

बिहार नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग जारी

बिहार के 31 जिलों के 45 अनुमंडलों में स्थित 58 नगरपालिकाओं में राज्य निर्वाचन के निर्देश पर आम उपचुनाव के तहत वोटिंग हो रही है। मतदान शुक्रवार 9 जून की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो शाम के 5 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कुल 1677 केंद्र बनाए गए हैं। बता दें 9 पदों पर पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है। ऐसे में मुख्य पार्षद के लिए 31 पद और उप मुख्य पार्षद के लिए करीब 31 पद के साथ वार्ड पार्षद के लिए 714 पदों पर मतदान हो रहा है।

उत्तर भारत में एक हफ्ते बाद दस्तक देगा मानसून

भारत में मानसून की एंट्री का इंतेजार खत्म हो गया है। केरल में गुरुवार को दस्तक के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक इसके उत्तर भारत पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे के दौरान मानसून के पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है। यानी अगले 48 घंटे में मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों के साथ केरल के शेष भाग में पहुंचेगा। तो तमिलनाडु , कर्नाटक के कुछ भागों के साथ दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों में मानसून पहुंचेगा। वहीं पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी मानसून के पहुंचने की संभावना है।

Post Views: 226
Tags: Assembly ElectionAurangzebbike taxiBJP ElectionChurningLok Sabha ElectionNCPSharad PawarSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version