Tuesday, September 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: फिल्म द केरल स्टोरी के क्रू मेंबर को धमकी,राहुल गांधी का उदयपुर दौरा, ममता के गढ़ में आज अमित शाह

DigitalDesk by DigitalDesk
May 9, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

द केरल स्टोरी विवाद,फिल्म के क्रू मेंबर को धमकी,पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में फिल्म को बैन करने की मांग के बीच फिल्म के एक क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में लिखा है अकेले घर से बाहर मत निकलना। तुमने फिल्म में ये कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि उन्होंने धमकी पाने वाले क्रू मेंबर को सिक्योरिटी दे दी है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है क्योंकि उन्हें लिखित में शिकायत मिलनी बाकी है।

पीएम मोदी से पहले राहुल गांधी का राजस्थान दौरा,उदयपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। पीएम के इस दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को माउंट आबू दौरे पर आ रहे हैं। वे वहां चल रहे कांग्रेस पार्टी के सर्वोदय संगम नेतृत्व के 10 दिवसीय शिविर के अंतिम दिन शिविर में शिरकत करेंगे। सर्वोदय संकल्प प्रशिक्षण शिविर के जरिए कांग्रेस पार्टी नेतृत्व निर्माण कर रही है। माउंट आबू में चल रहे सर्वोदय संगम शिविर में देशभर के 45 कांग्रेसजन प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह सर्वोदय संगम का तीसरा शिविर है। सर्वोदय संकल्प के जरिए कांग्रेस पार्टी प्रतिभागियों को देश, राजनीति, दुनिया की शहरी, समाज एवं स्वयं की राजनीति की अध्यक्षता देने के लिए तैयार किया जाता है।

Related posts

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट

September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?

September 15, 2026

बुधवार को आएंगे पीएम मोदी

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 10 मई को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। मोदी के प्रदेश में चार बड़े कार्यक्रम हैं। पीएम नाथद्वारा पहुंचेंगे, जहां श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद पीएम सिरोही में विकास कार्य के कार्यक्रम के बाद माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विजिट करेंगे। साथ ही आबूरोड में एक जनसभा भी करेंगे।

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जयंती आज,ममता के गढ़ में अमित शाह का दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह कोलकाता के जोरासांको ठाकुरबारी में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ दौरे की शुरुआत करेंगे। राष्ट्रगान की रचना करने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 9 मई को जयंती है।शाह बाद में भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में इंटीग्रेटेड-चेक पोस्ट (ICP) पेट्रापोल में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) और BSF के कुछ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए बजरंग दल आज करेगा देशभर में हनुमान चालीसा का पाठ

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने आज यानी मंगलवार को देशभर के प्रमुख मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। संगठनों ने इसे हनुमत शक्ति जागरण अभियान नाम दिया है। ये फैसला कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए कांग्रेस के घोषणा पत्र के बाद लिया गया है।

Tags: congress training camp Amit ShahCrew MemberGurudev Rabindranath Tagore JayantiHanuman ChalisaPrime Minister Narendra ModiRahul GandhiThe Kerala StoryUdaipur
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version