Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:केरल में बड़ा हादसा,नदी में पलटी नाव, 21 लोगों की मौत,कई लापता,क्षमता से ज्यादा बैठी थीं सवारियां

breaking-news-updates-delhi-punjab-8-may-2023-Big accident in Kerala, boat overturned in river, 21 passengers died, many missing, passengers were sitting more than capacity

DigitalDesk by DigitalDesk
May 8, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केरल के मलप्पपुरम में रविवार शाम एक नदी में हाउसबोट पलट गई। इसमें 40 लोग सवार थे, जिनमें से 21 की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। इस नाव हादसे में कई तरह के नियमों के उल्लंघन की बात सामने आ रही है। हालांकि नाव पलटने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। देर रात मृतकों की संख्या और बढ़ गई। सामने आया है कि नाव के नीचे और लोगों के फंसे होने की आशंका है। डूबी नाव को किनारे पर लाने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। कई स्वयंसेवक-कार्यकर्ता भी इस बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं। पूरी रात तक लोगों को खोजने, जीवितों को बचाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का क्रम जारी रहा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज प्रचार का आखिरी दिन, वोट मांगेंगे दिग्गज

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज सोमवार 8 मई की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार अभियान आज अपने अंतिम चरण में चल रहा है। इसलिए रविवार 7 मई को जनता ने हाई वोल्टेज वीकेंड देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई बड़े दिग्गज नेताओं ने कर्नाटकवासियों का ध्यान खींचने की हर संभव कोशिश की।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

देश के पहले वायु सेना विरासत केंद्र का उद्घाटन आज,चंडीगढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

देश का पहला इंडियन एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर चंडीगढ़ में तैयार हो चुका है। आज सोमवार आठ मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। यह भारतीय वायु सेना का पहला हेरिटेज म्यूजियम है। इसमें कई खासियतें हैं। लोग एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में एयरक्राफ्ट में उड़ान भरने जैसा अनुभव भी ले सकेंगे। इसे चंडीगढ़ के सेक्टर 18 में तैयार किया गया है। इस एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर में इंडियन एयरफोर्स ने कैसे तरक्की की है उन तमाम चीजों को बहुत ही साधारण तकनीक और टेक्नोलॉजी के सहारे प्रदर्शित किया गया है।

अहमदाबाद कोर्ट में तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का मामला, फैसला आज

अहमदाबाद। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद में दाखिल हुए मानहानि केस पर कोर्ट सोमवार को फैसला लेगी। कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर शिकायतकर्ता के बयान को रिकॉर्ड करवाने के बाद 8 मई की अगली तारीख निर्धारित की थी। कोर्ट तथ्यों की जांच के बाद आज इस बात का फैसला करेगी कि बिहार के डिप्टी सीएम के खिलाफ मानहानि का केस बनता या फिर नहीं। अगर मानहानि का केस हुआ तो कोर्ट तेजस्वी यादव को समन भी जारी कर सकती है। तेजस्वी यादव ने पिछले महीने के आखिर में विधानसभा परिसर में एक बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था देश की वर्तमान परिस्थिति में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं और उन्हें माफ भी कर दिया जाएगा।

यूपी में एटीएस की बड़ी कार्रवाई,20 जिलों में PFI के ठिकानों पर छापे, पकड़े गए 6 रोहिंग्या और 2 बांग्लादेशी

उत्तरप्रदेश के 30 जिलों में ATS की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। जहां PFI से जुड़े 50 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें यूपी एटीएस रविवार को बेहद सक्रिय दिखी। एटीएस की पीएफआई को लेकर की गई छापेमारी चर्चा में तो रही ही, रात होते-होते एटीएस के खाते में एक और सफलता दर्ज हो गई। असल में यूपी एटीएस ने ने 6 रोहिंग्या और 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार 8 लोगों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों के पास से 5 आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, 2UNHCR कार्ड भी मिले हैं। ATS ने एक साथ कई शहरों में छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। राजधानी लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, आजमगढ़ समेत प्रदेश के 30 जिलों में एटीएस ने एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े 50 लोगों को हिरासत में लिया है।

 

Post Views: 206
Tags: Ahmedabad courtAir Force Heritage CentreBangladeshiChandigarhdefamation caseDefense Minister Rajnath Singhinaugurated todayKarnataka Assembly Electionsraids on PFI basesRohingyaTejashwi Yadavtoday is the last day of campaigningUP ATSverdict today
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version