Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज से, राहुल गांधी करेंगे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत

DigitalDesk by DigitalDesk
August 8, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज होगी शुरू

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज मंगलवार से चर्चा शुरु होगी जो तीन दिन तक चलेगी। चर्चा पूरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जवाब देंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर 8, 9 और 10 अगस्त तक लोकसभा चर्चा होगी जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को चर्चा पर जवाब देंगे। प्रस्ताव पर चर्चा से पहले मंगलवार को संसद परिसर में बीजेपी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई।

राहुल गांधी करेंगे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले राहुल गांधी की संसद में वापसी से कांग्रेस में जोश में है। आज होने वाली चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की जगह राहुल गांधी करेंगे। इस चर्चा में कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की शामिल होंगे। दरअसल मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज मंगलवार 8 अगस्त से लोकसभा में चर्चा होगी। बता दें लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। लेकिन गोगोई ने चर्चा की शुरुआत करने के लिए अपनी जगह राहुल गांधी का नाम प्रस्तावित किया है।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जाएंगे। ब्रिक्स सम्मेलन के 15वें संस्करण की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। इसका आयोजन 22 अगस्त को होगा। दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स का मौजूदा अध्यक्ष है। बता दें इस बार ब्रिक्स का सम्मेलन कई कारणों से ख़ास होगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दक्षिण अफ्रीका में नहीं होंगे वे वर्चुअली इस सम्मेलन को अटेंड करेंगे।

लाल पर अमेरिकी सांसद सुनेंगे पीएम मोदी का संबोधन

अमेरिकी सांसदों का एक द्विदलीय समूह 15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भारत आ रहा है। द्विदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना और सांसद माइकल वाल्ट्ज कर रहे हैं। बता दें, दोनों अमेरिकी सदन में देश विशेष के सबसे बड़े द्विदलीय गठबंधन ‘कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स’ के सह-अध्यक्ष हैं।

शाइस्ता के बाद अब गुड्डू मुस्लिम भगोड़ा घोषित

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस भगोड़ा घोषित कर चुकी है। अब गुड्डू मुस्लिम की बारी है। उसे भगोड़ा घोषित करते हुए आज मंगलवार को गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। उस पर पांच लाख का इनाम होने के बाद भी पुलिस उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि कई राज्यों में 9 और 10 अगस्त को झमाझम बारिश के आसार है। यूपी के साथ बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं यूपी के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। विभाग ने मंगलवार को यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश में 11 और 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Tags: BRICS Summitdeclared fugitiveDiscussiongangster atiq ahmedGaurav GogoiGuddu MuslimLok Sabhamanipur violenceNo confidence motionPrime Minister Narendra ModiRahul GandhiShaista ParveenSouth AfricaUS MP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version