Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

धरती में फंसी ‘सृष्टि’ को बचाने की कोशिश,पीएम मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, केजरीवाल और संजय सिंह होंगे कोर्ट में पेश,बीकानेर में भूकंप

DigitalDesk by DigitalDesk
June 7, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धरती में फंसी ‘सृष्टि’ को बचाने की कोशिश,पत्थर आने से खुदाई में मुश्किल

सीहोर जिले के मुगावली गांव के एक बोरवेल में गि‍री मासूम सृष्टि करीब 29 फीट नीचे फंसी है।। सृष्टि का रेस्क्यू आपरेशन जारी है। बता दें जिले के मुगावली गांव में मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब ढाई वर्ष की सृष्टि पुत्री राहुल कुशवाह खेलते हुए बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी।। बोरवेल के तीन सौ फीट गहरे गड्ढे में सृष्टि करीब 29 फीट अंदर फंस गई। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ का अमला जुटा हुआ है। बुधवार सुबह छह बजे तक रेस्क्यूूआपरेशन के 19 घंटे बीत चुके हैं। रेस्क्यू दल मशीन से समांतर गड्ढा खोदाई कर रहा है। देर रात पता चला है कि चट्टानें तोड़ने के लिए चलाई जा रही मशीनों के कंपन से बच्ची के और नीचे जाने की आशंका है।

पीएम मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, केजरीवाल और संजय सिंह होंगे कोर्ट में पेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े एक मामले में गुजरात की अहमदाबाद कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होना है। इस मामले में पिछले माह 23 मई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सांसद कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने नया समन जारी करके उन्हें पेश होने के लिए कहा था। बता दें गुजरात यूनिवर्सिटी ने दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में केजरीवाल और संजय सिंह पर अपनी छवि खराब करने का आरोप है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बीकानेर में भूकंप के झटके, 4.3 से डोली धरती

राजस्थान के बीकानेर जिले में देर रात भूकंप के झटके महसूस किये गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की है। बताया जाता है कि भूकंप मंगलवार की देर करीब रात 11 बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया। यहां बीकानेर जिले में आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किये गए। रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र बीकानेर से करीब 685 किलोमीटर पश्चिम में था। जिसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर मापी गई है।

सीएम गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में फैसला 24 जून को

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से दायर मानहानि के केस में समन जारी करने को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला
सु​रक्षित रख लिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट अब इसी महीने 24 जून को फैसला सुनाएगी। बता दें सीएम गहलोत ने संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह और उनके परिवार को आरोपी बताया था। इस बयान पर शेखावत ने मान​हानि का केस दायर किया था।

जबलपुर में हादसा,पटरी से उतरी गैस से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां

ओडिश में जहां ट्रेन हादसे की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि मप्र के जबलपुर से एक बार हादसे की खबर आ गई। यहां करीब 40 किलोमीटर दूर शहपुरा गैस प्लांट के पास मंगलवार देर रात मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। वैगन में LPG भरी थी। जिससे अफरातफरी मच गई। स्टेशन से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी दुर्घटना राहत ट्रेन के जरिए घटनास्थल पहुंचे। बता दें मालगाड़ी के रिवर्स होते समय दोनों वैगन पटरी से उतर गए थे।

अतीक अशरफ हत्याकांड में सुनवाई आज, शूटर हिरासत बढ़ाने की होगी मांग

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज सीजेएम कोर्ट में बुधवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड की सुनवाई होगी। एसआईटी शूटर सनी सिंह, अरुण मौर्य और लवलेश तिवारी की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाने की मांग की जाएगी।

WTC का फाइनल आज,ICC ने तैयार की दो पिच

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप यानी WTC 2023 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। लंदन के ओवल मैदान में होने वाले इस मैच के लिए दो पिच बनाई गई हैं। WTC फाइनल को लेकर भारतीय टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है।

Post Views: 209
Tags: Ahmedabad courtBalika SrishtiBikaner earthquakeborewellcm arvind kejriwalgujaratMugavaliPM Modi's degreePM Narendra ModiSanjay SinghSehore
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version