Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : राज्यसभा में पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, I.N.D.I.A के लिए परीक्षा की घड़ी, नूंह हिंसा,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

DigitalDesk by DigitalDesk
August 4, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल होगा पेश, I.N.D.I.A के लिए परीक्षा की घड़ी

लोकसभा में दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार की ओर से लाया गया दिल्ली सेवा बिल पारित हो गया है। इस पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। अमित शाह ने कहा गठबंधन के चलते कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही है। वहीं ये बिल शुक्रवार को राज्यसभा में पेश किया जा सकता है। दिल्ली सेवा बिल एक तरह से I.N.D.I.A गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा की तरह है। बता दें कि बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस ने एनडीए का साथ देने का ऐलान किया है। ऐसे में इस बिल के आराम से पास होने की उम्मीद है।

नूंह हिंसा,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

हरियाणा के नूंह में पिछली 31 जुलाई हिंसा का तांडव जारी है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई होगी। नूंह हिंसा के खिलाफ आयोजित किए जा रहे विरोध मार्च और प्रदर्शन के बीच एक दिन पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया था। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की शीर्ष अदालत की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे शुरु

इलाहाबाद हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलते ही आर्कियोलॉजिल सर्वे ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर का सर्वे आज शुक्रवार 4 अगस्त की सुबह सात बजे से शुरू कर दिया है। एएसआई की टीम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 17वीं शताब्दी की ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण क्या हिंदू मंदिर पर किया गया था। बता दें वाराणसी जिला अदालत के जज अजय कृष्ण विश्वेश ने 21 जुलाई से परिसर के एएसआई सर्वे को इजाजत दी थी। साथ ही इसकी 4 अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था।

जिला अदालत में आज फिर होगी सुनवाई

उधर जिला जज अजय विश्वेश की कोर्ट में आज शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी। पिछली 21 जुलाई के आदेश में जिला जज ने एएसआई को ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कर 4 अगस्त को रिपोर्ट देने को कहा था। लेकिन पहले सुप्रीम कोर्ट और बाद में हाई कोर्ट की रोक की वजह से सर्वे का काम पूरा नहीं किया जा सका था।

किशोर कुमार की जयंती आज,खंडवा में गूंज रहे किशोर के तराने

लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले प्रसिद्ध गायक स्वर्गीय किशोर कुमार की आज जयंती है। 4 अगस्त 1929 के दिन ही मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कदम रखते वक्त अपना नाम बदलकर किशोर कुमार कर लिया था। हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार भले ही इस दुनिया से चले गए लेकिन वह आज भी लोगों को दिलों में बसते हैं। खंडवा में आज गौरव दिवस मनाया जा रहा है।

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी

देश के कई राज्यों में आफत की बारिश का दौर जारी है। दिल्ली एनसीआर समेत कई जगहों पर शुक्रवार की सुबह से ही बादल छा गए और बारिश होने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 6 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा के साथ-साथ आकाशीय बिजली और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है। पूर्वानुमान के अनुसार मध्यप्रदेश, दिल्ली, गाजियाबाद,नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर आज भारी बारिश होने की संभावना है।

Post Views: 172
Tags: Allahabad High CourtArchaeological Survey of IndiaASI surveyDelhi Service BillGyanvapi ComplexGyanvapi MasjidI.N.D.I.A ExamNuh ViolenceRajya SabhaSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version