Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:पीएम मोदी आज डीयू में रखेंगे अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला,UCC को लेकर मानसून सत्र में पेश हो सकता है बिल,आदिपुरुष पर प्रतिबंध की मांग

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी आज डीयू में रखेंगे अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 30 जून को दिल्ली यूनिवर्सिटी के समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर और प्रौद्योगिकी संकाय के भवन और विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनने वाले अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने सभी स्‍टूडेंट्स और स्‍टाफ के लिए उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। किसी भी हालत में किसी को कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने की अनुमति नहीं है। बता दें डीयू की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। पिछले एक शतक में विश्वविद्यालय का काफी विकास और विस्तार किया गया। अब इसमें 86 विभाग के साथ 90 कॉलेज और 6 लाख से अधिक छात्र हैं।

UCC को लेकर मानसून सत्र में पेश हो सकता है बिल

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार समान नागरिक संहिता को लेकर खासी गंभीर नजर आ रही है। उम्मीद जताइ्र जा रही है कि सरकार आगामी मॉनसून सत्र में यूसीसी का बिल संसद में पेश कर सकती है। बताया जाता है कि सरकार ने संसद के मॉनसून सत्र में यूसीसी बिल लाने की तैयारी कर ली है। यह बिल संसदीय समिति को भी भेजा सकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मणिपुर हिंसा, पीड़ितों से मिले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सरकारी हेलिकॉप्टर से मणिपुर के चूराचांदपुर पहुंचे। उन्होंने रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मुलाकात की। इससे पहले वे सड़क के रास्ते यहां जाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने रोक दिया था। स्थानीय प्रशासन ने मोइरांग जाने की इजाजत उन्हें नहीं दी थी। ऐसे में राहुल अब शुक्रवार को सिविल सोसाइटी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बता दें मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। हिंसा में अब तक करीब 131 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 419 लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं 65ए000 से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। आगजनी की 5 हजार से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया गया।

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ गरीबों में बांटेंगे अतीक की कब्जाई जमीन पर बने फ्लैट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कभी माफिया अतीक अहमद की तुती बोला करती थी। उसने जिंदा रहते हुए प्रयागराज ही नहीं राज्य के कई जिलों में जमीनों पर अवैध कब्जे किया। अब जबकि उसकी मौत और उसके माफिया साम्राज्य के खत्म होने के बाद योगी सरकार ने उसके कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया है। इन आवासों को सीएम योगी आदित्यनाथ लाभार्थियों को आवंटित करने वाले हैं।

अमित शाह आज उदयपुर में करेंगे जनसभा

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार 30 जून को राजस्थान के उदयपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। शाह की यह रैली बीजेपी की देश भर में एक महीने तक चलने वाले जन.पहुंच कार्यक्रम आयोजित करने की भाजपा की योजना का हिस्सा है।

आदिपुरुष पर प्रतिबंध की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई आज

विवादित हिन्दी फिल्म आदिपुरुष को लेकर बढ़ता आक्रोश थम नहीं रहा है। इस फिल्म पर बैन लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हिन्दू सेना ने फ‍िल्म को बैन करने की मांग की है। आरोप है कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Post Views: 198
Tags: Academic BlockAmit ShahCM Yogi Adityanathdelhi universityLok Sabha Monsoon SessionmanipurPrime Minister Narendra ModiRahul GandhiRajasthanUdaipurUnion Home Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version