Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : चांद की सतह पर ऑक्सीजन की पुष्टि,रक्षा बंधन पर भद्रा का साया,क्रिकेट एशिया कप का आगाज आज

DigitalDesk by DigitalDesk
August 30, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मिशन चंद्रयान 3 चांद की सतह पर ऑक्सीजन की पुष्टि

चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 ने अपने मिशन के दौरान अब तक कई अहम जानकारी पृथ्वी तक पहुंचाईं हैं। इसी क्रम में रोवर पर लगे लेजर इन्ड्यूड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप यानी एलआईबीएस उपकरण ने चांद की सतह पर ऑक्सीजन होने की पुष्टि की है। इतना ही नहीं चंद्रमा की सतह पर एल्युमीनियम (Al), कैल्शियम (Ca), सल्फर (S), आयरन (Fe), टाइटेनियम (Ti) और क्रोमियम (Cr) के होने का भी खुलासा हुआ है। चांद की सतह पर मैंगनीज (Mn) के साथ सिलिकॉन (C) की उपस्थिति के भी संकेत मिले हैं। ISRO की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक हाइड्रोजन की मौजूदगी के संबंध में अब चांद की सतह पर गहन जांच चल रही है।

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, आज 9 बजकर 1 मिनिट के बाद बंधेगी राखी

बुधवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व का उत्साह देखा जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। हांलाकि पूर्णिमा तिथि और रक्षाबंधन पर इस साल भद्रा का साया है। ऐसे में राखी का त्योहार बुधवार 30 की रात से गुरुवार 31 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जा रहा है। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर भद्राकाल न रहे तब राखी बांधी जाती है। यह शुभ होता है। लेकिन इस साल सावन की पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ ही भद्रा भी लग गया। जिसका असर पूरे दिन रहेगा। बुधवार को भद्राकाल का समय सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। ऐसे में भद्राकाल के खत्म होने के बाद ही राखी बांधना शुभ माना जाता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

क्रिकेट एशिया कप का आगाज आज,पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच

एशिया कप 2023 का आगाज आज बुधवार 30 अगस्त से होने जा रहा है। शुरुआती मैच पाकिस्तान औश्र नेपाल के बीच होगा। इस टूर्नामेंट का पाकिस्तान और नेपाल के बीच पहला मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें मैच से पहले ही पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से ऑफिशिय ट्वि्टर अकाउंट पर नेपाल के खिलाफ प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी गई है। अब से कुछ ही घंटे बाद एशिया कप 2023 शुरू होने वाला है। जिसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है। हालांकि फाइनल समेत टूर्नामेंट के अधिकतर मैच श्रीलंका की धरती पर खेले जाएंगे। बता दें पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा 16वें संस्करण की दूसरी टीमों में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल हैं। नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं, गुरुवार को केन्द्र सरकार देगी सुप्रीम कोर्ट में जवाब

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लायक परिस्थितियां हैं या नहीं, वहां क्या विधानसभा चुनाव कराये जा सकते हैं, अगर कराये जा सकते हैं तो कब। इन सब सवालों का जवाब जल्द मिलने वाला है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार से एक बार फिर तीन सवाल पूछे है। कोर्ट ने पूछा है कि आखिर राज्य के टुकड़े करने और अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने का अधिकार संसद को किस कानूनी स्रोत से मिला? इसकी क्या गारंटी है कि इस अधिकार स्रोत का दुरुपयोग नहीं होगा। वहीं केन्द्र सरकार से तीसरा सवाल ये पूछा गया है कि आखिर वहां कब तक इस तरह के अस्थाई हालात बने रहेंगे? सवाल ये भी है कि विधानसभा चुनाव कराकर विधानसभा बहाली के साथ संसद में प्रतिनिधित्व सहित दूसरी अहम व्यवस्था कब तक बहाल हो पाएगी?

कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी,गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल मैसूर में राज्य सरकार की गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करेंगे। बता दें योजना के लॉन्च के बाद परिवार की महिला मुखिया को हर माह 2 हजार रुपये की राशि मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।

कर्नाटक में एक और चुनावी वादा पूरा

कर्नाटक सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में गृह लक्ष्मी योजना के लिए 1.9 करोड़ महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। जिन्हें राज्य सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी। बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में पांच चुनावी वादे किए थे। इन वादों में गृह लक्ष्मी योजना भी है।

बहुविवाह विरोधी कानून पर प्रतिक्रिया का आज अंतिम दिन

असम में राज्य सरकार बहुविवाह विरोधी कानून ला रही है। जिसके लिए लोगों से आपत्ति ओर सुझाव मांगे गए हैं। इस कानून पर प्रतिक्रिया देने का बुधवार 30 अगस्त को अंतिम दिन है। बता दें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले दिनों लोगों से राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए उनकी सरकार के प्रस्तावित कानून पर अपने सुझाव भेजने की अपील की थी। इससे पहले सीएम सरमा ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा था कि प्रदेश में बहुविवाह को समाप्त करने के लिए सरकार जल्द ही एक सख्त अधिनियम लाने जा रही है।

Post Views: 309
Tags: bhadraBreaking news updateCentral GovernmentChandrayaan-3cricket asia cupJammu and Kashmir Assembly ElectionsKarnataka Griha Laxmi YojanaLIBS moonNepaloxygenPakistanRahul Gandhiraksha bandhanRoverSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version