Monday, June 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मोदी सरकार के नौ साल पूरे,6 दशक बाद भारत की यात्रा पर कंबोडियाई नरेश,सिसोदिया को जेल या बेल फैसला आज

DigitalDesk by DigitalDesk
May 30, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मोदी सरकार के नौ साल पूरे,पीएम का ट्वीट लोगों के स्नेह से मिलती है मुझे ताकत

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 30 मई को 9 साल पूरे कर लिये है। जिसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और उन लोगों का आभार व्यक्त किया, जो उनके नौ साल के कार्यकाल की सराहना कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि इस तरह का स्नेह मिलना हमेशा विनम्र होता है। उन्हें लोगों के लिए और भी अधिक मेहनत करने की ताकत देता है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि वे मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर किए गए कई ट्वीट देख रहे हैं। जिनमें लोगों ने 2014 से सरकार की उन बातों को रेखांकित किया है, जो उन्हें अच्छी लगी। इस तरह का स्नेह पाकर हमेशा नम्रता का अनुभव होता है और इससे मुझे लोगों के लिए और भी अधिक मेहनत करने की ताकत मिलती है। बता दें पीएम मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को और दूसरी बार 30 मई 2019 को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

6 दशक बाद भारत की यात्रा पर पहुंचे कंबोडिया के राजा

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी की भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। मंगलवार वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। बता दें कम्‍बोडिया के नरेश भारत की तीन दिन की यात्रा पर सोमवार की शाम को नई दिल्‍ली पहुंचे। विदेश राज्‍य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने कम्‍बोडिया नरेश की अगवानी की। आज वे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सुबह उनका राष्‍ट्रपति भवन में रस्‍मी स्‍वागत किया गया। इसके बाद वे राजघाट पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि अर्पित की। बता दें कम्‍बोडिया नरेश की यह भारत यात्रा 60 साल बाद हो रही है। भारत और कम्‍बोडिया के बीच सांस्‍कृतिक और आर्थिक संबंध और लोगों के बीच गहरे संबंधों की विशेषता वाले मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

Related posts

बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सिविल कोर्ट सिवान में निकली अटेंडेंट भर्ती

बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सिविल कोर्ट सिवान में निकली अटेंडेंट भर्ती

June 15, 2026
5G से भी आगे निकला भारत! अब आएगा 5.5G, सेकंडों में डाउनलोड होंगी बड़ी फाइलें

5G से भी आगे निकला भारत! अब आएगा 5.5G, सेकंडों में डाउनलोड होंगी बड़ी फाइलें

June 15, 2026

दिल्ली शराब घोटाले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज, जमानत पर होगा फैसला

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया जेल में ही रहेंगे या उन्हें जमानत दी जाएगी इसका फैसला दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार 30 मई को होगा। दिल्ली हाईकोर्ट मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। बता दें ये फैसला दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई के केस में आना है। अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। निचली अदालत ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे,बीजेपी का महाजनसंपर्क अभियान शुरु

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आज 30 मई को 9 साल पूरे हो गए हैं। इस पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। जिसके तहत चलने वाले अभियानों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं का कलस्टर बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तरप्रदेश में अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही, सर्वव्यापी एवं सर्वसमावेशी बनाने के लिए पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक अभियान की तैयारियों को लेकर अनवरत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

साक्षी मर्डर केस, दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया दिल्ली पुलिस को नोटिस

दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र में साक्षी की नृशंस हत्या ने देश को झकझोर दिया है। जिस बेरहमी से हत्या का ये सनसनीखेज मामला सामने आया है उसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा एक नाबालिग लड़की को 40 से 50 बार चाकू मारा गया। फिर पत्थर से उस पर कई बार वार किया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। स्वाति मालीवाल ने बैक टू बैक ट्वीट में लिखा है कि यह एक लड़की की बेरहमी से हत्या की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। कई लोगों ने इसे देखा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहद असुरक्षित हो गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय, दिल्ली के एलजी, डीसीडब्ल्यू प्रमुख और दिल्ली सीएम के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की मांग की है।

Post Views: 128
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version