हरियाणा के नूंह में फिर तनाव,हिंदू संगठनों की शोभायात्रा निकालने की जिद
हरियाणा के नूंह में एक फिर से तनाव बढ़ गया है। यहां हिंदू संगठन आज 28 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को बृजमंडल शोभायात्रा निकालने की जिद अड़े हैं। लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। दोनों ही अपनी अपनी जिद पर अड़े हैं। प्रशासन ने जहां बाहरियों के नूंह आने पर भी रोक लगा दी है तो वहीं हिन्दू संगठन सावन का आखिरी सोमवार होने पर बृजमंडल यात्रा निकालने को लेकर अड़ा है।
ऐहतियातन नूंह और सोनीपत में धारा 144 लगा दी है।
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
भारत के नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा जमाया। नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी बधाई ट्विटर पर लिखा प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामल में दिल्ली हाईकोर्ट में आज से सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, व्यापारिक संस्थाओं और अन्य को बरी करने के खिलाफ सीबीआई और ईडी की अपील पर आज 28 अगस्त से दैनिक आधार पर सुनवाई शुरू होने जा रही है। पिछली बार न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने जांच एजेंसियों के वकील की ओर से किए गए स्थगन के अनुरोध पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये थे कि मामले को प्रस्तुतीकरण के लिए दो सप्ताह के बाद सूचीबद्ध किया जाए।
कोचिंग हब कोटा में स्टूडेंस के बढ़ते सुसाइड केस,टेस्ट और परीक्षाओंं पर रोक
राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को एक दिन में दो छात्रों ने सुसाइड कर लिया। दोनों ही छात्र राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यानी NEET की तैयारी कर रहे थे। दो स्टूडेंट्स के इस तरह एक साथ सुसाइड करने से हड़कंप मच गया। वहीं जिला प्रशासन ने कोटा के कोचिंग सेंटरों में होने वाली परीक्षाओं के साथ सभी प्रकार के टेस्ट रोकने को लेकर बड़ा फैसला किया है। कोटा प्रशासन की ओर से सभी कोचिंग सेंटर में किसी भी प्रकार के टेस्ट और परीक्षाओं पर अगले दो महीने तक रोक दी है।





