Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:आतंक के खिलाफ NIA की रेड,आधा दर्जन राज्यों में गैंगस्टर टेरर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंदौर और जबलपुर के दौरे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आज बुधवार 27 सितम्बर को मध्यप्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आ रहीं हैं।। राष्ट्रपति मुर्मु इंदौर और जबलपुर में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आईसेक आईएसएसी अवार्ड सेरेमनी में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे इंदौर से भारतीय वायुसेना के विमान से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगी। जहां राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु शाम 4 बजे आईआईटीडीएम ऑडिटोरियम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नये भवन की आधार शिला रखेंगी। राष्ट्रपति पौने 6 बजे जबलपुर से वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगी।

आतंक के खिलाफ एनआईए की रेड,आधा दर्जन राज्यों में गैंगस्टर टेरर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने गैंगस्टर टेरर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर समेत आधा दर्जन राज्यों में एक साथ छापामार कार्रवाई की जा रही है। एनआईए कुल मिलाकर करीब 50 से अधिक जगहों पर रेड कर रही है। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में छिपकर बैठे गैंगस्टर्स के संबंध खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। खालिस्तानी आतंकियों के माध्यम से ही इन गैंगस्टर्स को आसानी से हथियार मिल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एनआईए ने इसे ही ध्यान में रखते हुए ये रेड की है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

एशियन गेम्स भारत ने गोल्ड के साथ की चौथे दिन की शुरुआत

चीन के हांगझोऊ में जारी एशियाई खेलों में भारत ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरुआती तीन दिन के खेल में भारत के खिलाड़ियों ने 14 मेडल हासिल किए हैं। जिनमें गोल्ड 3, सिल्वर4 और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इन खेलों के चौथे दिन भी भारत ने सिल्वर मेडल के साथ खाता खोला। इसके बाद गोल्ड पर कब्जा किया। शूटिंग टीम अब तक दो पदक जीत चुकी है। 27 सितंबर को खेलों के चौथे दिन कई खिलाड़ियों की नजर गोल्ड मेडल पर होगी। यह पदक के दावेदार माने जा रहे हैं।

PM मोदी गुजरात में करेंगे शिक्षा परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन मंगलवार को उन्होंने अहमदाबाद के साइंस सिटी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी आज बुधवार को गुजरात के छोटा उदयपुर में ग्रामीण इलाकों में वाई-फाई सुविधाओं सहित 5 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

मथुरा में बड़ा रेल हादसा टला,ब्रेक की जगह दब गया एक्सीलेटर और प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन

यूपी में कृष्ण की नगरी मथुरा में बीती रात रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां एक ट्रेन पर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। हालांकि इस दौरान गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। बता दें ये घटना उस समय हुई जब सभी सवारियां ट्रेन से उतर चुकीं थीं। ट्रेन को बंद कर तय स्थान पर खड़ा किया जाना था। लेकिन इस बीच ट्रेन की ब्रेक की जगह लोकोपायलट ने एक्सीलेटर दबा दिया और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ी। बता दें करीब 10 बजे शटल ट्रेन नई दिल्ली से मथुरा पहुंची थी। जिससे सवारियां उतर चुकी थीं। ट्रेन की शटरिंग कर तय स्थान पर लेजाकर खड़ा करना था। बताया जा रहा है कि लोको पायलट को ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाने थे, लेकिन गलती से एक्सीलेटर दब गया। एक्सीलेटर दबते ही ट्रेन अवरोधक को तोड़कर स्टेशन के ऊपर चढ़ गई।

महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता पर नवंबर में होगा फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विधायकों की अयोग्यता मामले में सुनवाई की तिथि तय कर दी है। सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे दोनों गुट के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की गई थी। जिस पर महराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सुनवाई कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। जिसके तहत अगले माह 13 से 20 अक्टूबर के बीच विधानमंडल की ओर से दोनों गुटों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।याचिकाओं को समेकित किया जाए या नहीं इसे लेकर फैसला 20 अक्टूबर को सुनाया जा सकता है। इसके बाद गवाही होगी। लंबी प्रक्रिया के बाद नवंबर के अंत तक फैसला सुनाया जा सकता है।

Post Views: 169
Tags: acceleratoraction against gangster terror networkAsian GamesBharat Goldbrakedecision in Novemberdisqualification of MLAsEducation ProjectgujaratLocopilot pressed the acceleratorMaharashtraMathuraNIA raidPresident Draupadi Murmu on Indore Jabalpur tourPrime Minister Narendra Modirail accident avertedstart of fourth dayTerrorismtrain climbed on the platform
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version