Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

गैंगस्टर अतीक को लेकर प्रयागराज की ओर बढ़ रहा एसटीएफ का काफिला 6 वाहन, 45 पुलिसकर्मी, अतीक अब तक सुरक्षित

breaking-news-updates-delhi-punjab-27-march-2023-STF convoy moving towards Prayagraj with gangster Atiq Ahmed, 6 vehicles, 45 policemen, Atiq still safe

DigitalDesk by DigitalDesk
March 27, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गैगस्टर अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती जेल से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक को उमेश पाल अपहरण मामले में 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस केस में एमपी एमएलए कोर्ट फैसला सुनाने वाली है। वहीं अतीक के भाई को भी बरेली की जेल से लाकर प्रयागराज में कोर्ट में पेश किया जाना है। कभी बाहुबली नेता रहा गैंगस्टर अतीक अहमद को यूपी पुलिस की टीम रविवार शाम साबरमती जेल से लेकर निकली थी। उसे 6 गाड़ियों के काफिले से यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक को वज्र वाहन से ही लाया जा रहा है। अतीक को आशंका और डर था कि यूपी पुलिस कहीं गाड़ी पलटाकर उसका एनकाउंटर तो नहीं कर देगी,लेकिन अब तक अतीक सुरक्षित है। गुजरात से राजस्थान और राजस्थान से अब एसटीएफ का काफिले ने मप्र में प्रवेश किया। इसके बाद यहां शिवपुरी होते हुए ये काफिला झांसी की सीमा मे प्रवेश कर चुका है इसी रास्ते से उसे प्रयागराज ले जाया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिम बंगाल के दो दिनी दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से दो दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न समारोहों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति सोमवार को कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए नेताजी भवन जाएंगी। इसके बाद वे जोरासांको ठाकुरबाड़ी.रबिन्द्रनाथ टैगोर के निवास स्थान में जाकर गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति शाम में नेताजी इंडोर स्टेडियम कोलकाता में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को बेलुर मठ जाएंगी। वे कोलकाता में यूको बैंक की स्थापना का 80वां वर्ष पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का बाद में शांतिनिकेतन जाने का कार्यक्रम है जहां वे विश्व भारती के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सुप्रीम कोर्ट में आज के कविता की याचिका पर होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को बीआरएस की वरिष्ठ नेता एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें जारी समन को चुनौती दी है और अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

अमृतपाल सिंह को लेकर आज होगी श्रीअकाल तख्त की अमृतसर में बैठक

अमृतपाल सिंह को अब तक पंजाब पुलिस पकड़ नहीं पायी है। पंजाब में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इधर अमृतपाल सिंह को लेकर श्रीअकाल तख्त ने आज सोमवार को अमृतसर में बैठक बुलाई है।

बिलकिस बानो की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई देने वाले गुजरात सरकार के फैसले के खिलाफ आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट बिलकिस बानो केस के दोषियों की रिहाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच सुनवाई करेगी। जस्टिस बेला त्रिवेदी ने 4 जनवरी को इस मामले पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था। 21 अक्टूबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमन की ओर से दाखिल याचिका को मुख्य याचिका के साथ टैग करने का आदेश दिया था। इस याचिका में गुजरात सरकार के दोषियों की रिहाई के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की गई है।

Post Views: 215
Tags: Amritpal SinghAmritsarBilkis BanoPoems of Gangster Atiq AhmedPrayagrajPresident Draupadi MurmuShri Akal TakhtSTFSupreme CourtWest Bengal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version