Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपटेड:गृहराज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी,संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का रतजगा, मणिपुर हिंसा आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन

DigitalDesk by DigitalDesk
July 25, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी 27 और 28 जुलाई को गृहराज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को दो दिनी गुजरात दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी गुजरात के इस दौरे के दौरान राजकोट में नवनिर्मित हीरासर हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए राज्य की गांधीनगर में एक कार्यक्रम ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ का भी उद्घाटन करेंगे।

AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का रतजगा,पूरी रात बापू की शरण में रहा विपक्ष

मणिपुर हिंसा का मुद्दा सोमवार को संसद के मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों जमकर गूंजा। विपक्षी दलों ने इसे लेकर जोरदार हंगामा किया। जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। वहीं विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा के सभापति ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया। ऐसे में संजय सिंह के निलंबन के विरोध में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस के घटक दलों के नेता संसद परिसर में ही धरने पर बैठ गए। संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का धरना पूरी रात जारी रहा। संसद परिसर में पूरी रात गांधी प्रतिमा के पास विपक्ष के सदस्य बैठे रहे। इस बीच संसद गतिरोध पर राजनाथ ने विपक्षी नेताओं से चर्चा भी की, लेकिन बात नहीं बनी।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

मणिपुर हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

मणिपुर में हिंसा के खिलाफ विपक्षी दल केन्द्र और मणिपुर राज्य सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से तत्काल दखल देने की मांग भी की है।

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे पर सुप्रीम रोक,बुधवार की शाम तक सर्वे के आदेश पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे करने के वाराणसी जिला कोर्ट के आदेश पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 26 जुलाई बुधवार की शाम 5 बजे तक के लिए सर्वे पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान मस्जिद पक्ष को हाई कोर्ट में जाने को कहा है। बता दें मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया कमेटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया है। हालांकि इससे पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की एक टीम करीब चार घंटे तक मस्जिद का सर्वे कर चुकी थी।

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का अगले चार दिन तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि गुजरात को बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन दश के 12 राज्यों के लिए मानसून की मुसीबत खत्म होने वाली नहीं हैं। मौसम विभाग ने गुजरात ,उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के साथ तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों सहित 12 राज्यों में भारी से भारी से भी भारी बारिश बारिश की आशंका जताई है।

संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए आज से प्रारंभ होंगी यात्राएं,सीएम शिवराज करेंगे यात्रा का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के सागर में संत रविदास का मंदिर बनाया जाएगा। इससे पहले मंदिर निर्माण के लिए पांच यात्राएं निकाली जाएंगी। मंगलवार से पांच यात्रा को रवाना होंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली से यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 25 जुलाई से पांच यात्राएं आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएं अलग-अलग गांव से गांव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुंचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा। वहीं 12 अगस्त को पीएम मोदी मंदिर निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। 11 एकड़ में बनने वाले संत रविदास मंदिर की लागत करीब 100 करोड़ से ज्यादा है।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल करेंगे फर्स्ट टाइम वोटर्स से संवाद

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मजबूत रणनीति बना रही है। सीएम भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के जरिए विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जन-जन से संवाद कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात की अगली कड़ी में सीएम बघेल अब फर्स्ट टाइम वोटर्स को भी साधने जा रहे हैं। आज मंगलवार को CM भूपेश बघेल फर्स्ट टाइम वोटर्स से सीधा संवाद करेंगे। ‘माय फर्स्ट वोट टू भूपेश बघेल’ कैंपेन भी लॉन्च करेंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल होंगी।

 

Post Views: 311
Tags: AAP MP Sanjay Singh suspensionGujarat tourinitial journeylaunch of CM Shivraj YatraLok Sabha Rajya Sabhamanipur violencePM Narendra ModiSant Ravidas Temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version