Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अफगानिस्तान से दिल्ली तक धरती कांपी, भूकंप से पाकिस्तान में 11 लोगों की मौत,180 घायल, भारत में दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में लगे झटके

DigitalDesk by DigitalDesk
March 22, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे आए भूकंप से  अफगानिस्तान से दिल्ली एनसीआर तक धरती कांप उठी। पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट समेत कई शहरों में ये झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश था, जो पाकिस्तान से 180 किलोमीटर दूर था। पाकिस्तान में भूकंप से संबंधित घटनाओं में अब तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 180 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान में दो लोगों की मौत हुई है। तालिबानी सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं भारत में दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, जम्मू.कश्मीर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंडऔर बिहार में भी झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता करीब 6.6 आंकी गई है। जिससे इन इलाकों मैं दहशत फेल गई। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

केजरीवाल सरकार का बजट आज, वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे बजट

पिछले दो दिनों के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद बुधवार को दिल्ली विधान सभा में वित्त वर्ष 2023.24 का बजट पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। लिहाजा दिल्ली सरकार बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पहली बार सदन पटल पर बजट का प्रस्ताव रखेंगे। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने से पहले बजट की खींचतान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भी लिखा था। इसमें उनकी अपील थी कि प्रधानमंत्री अपना काम करें और दिल्ली सरकार को दिल्ली का काम करने दें। कोई टिप्पणी नहीं , केंद्र सरकार ने सालों से चली आ रही परंपरा को पहली बार तोड़ा है। यह देश के संविधान पर हमला है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कर्नाटक विधानसभा चुनाव, उगादी त्योहार के मौके पर कांग्रेस जारी करेगी 125 प्रत्याशियों के नाम की सूची

बेंगलुरु। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कभी भी घोषित हो सकते हैं। ऐसे में सियासी दलों ने प्रत्याशियों के नाम पर मंथन तेज कर दिया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 125 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। ऐसे में बुधवार 22 मार्च को को उगादी त्योहार के मौके पर कांग्रेस जारी करेगी। एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पिछले दिनों नई दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लंबी चर्चा के बाद 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 125 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया है। उम्मीदवार चयन को लेकर हुई बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया था कि 125 उम्मीदवारों के चयन को अंतिम रूप दे दिया गया है और सूची 22 मार्च को जारी की जाएगी।

भारत ऑस्ट्रेलिया वन डे क्रिकेट सीरीज, आज अंतिम मैच में होगा निर्णय कौन होगा बादशाह

भारत ऑस्ट्रेलिया वन डे क्रिकेट श्रृंखला का बुधवार को अंतिम मैच है। आज ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने के मंसूबे लेकर टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। बता दें आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक और आखिरी मुकाबला है। चेन्नई में यह अहम मैच दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये सीरीज 1.1 की बराबरी पर है। पिछले दोनों मैचों में सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके थे। ऐसे में देखना होगा कि क्या उन्हें मौका मिलता है या नहीं।

Post Views: 230
Tags: afghanistanDelhiEarthquakePakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version