Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा आज,कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी करेंगी चर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
September 20, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के सम्मेलन का उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 20 सितंबर को एशिया प्रशांत क्षेत्र के राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दो दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में मानवाधिकार पर सार्वभौम घोषणा की 75वीं वर्षगांठ के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों और पेरिस सिद्धांतों के 30 साल पूरे होने का उत्सव मनाया जाएगा। इस सम्मेलन में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर भी चर्चा होगी। ।

संसद का विशेष सत्र आज होगी महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा

संसद के विशेष सत्र का आज बुधवार को तीसरा दिन है। बुधवार को लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर चर्चा की जाएगी। बता दें विशेष सत्र के दूसरे दिन कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में विधेयक पेश किया था। संसद से पारित होने और कानून की शक्ल लेने से पहले इस महत्वपूर्ण विधेयक को 50 फीसदी राज्यों की विधानसभाओं से भी मंजूरी की आवश्यकता होगी। संविधान संशोधन विधेयक होने के चलते अनुच्छेद 368 के तहत ऐसा करना अनिवार्य हैै।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

महिला आरक्षण बिल सोनिया गांधी करेंगी लोकसभा में कांग्रेस की ओर से चर्चा

संसद के विशेष सत्र में केन्द्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल पेश कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिस पर सदन में बुधवार 20 सितंबर को चर्चा होगी। लोकसभा में विपक्ष और पार्टी की तरफ से महिला आरक्षण बिल पर सोनिया गांधी बहस का नेतृत्व करेंगी। वे लोकसभा में महिलाओं की बात रखेंगी। इसके अलावा केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश भी सोनिया गांधी करती नजर आएंगी। बता दें कि महिला आरक्षण बिल को मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया था। सदन में इस विधेयक पर बुधवार को चर्चा होगी।

गहलोत के राज्य में बढ़ता दलित उत्पीड़न,सिर पर जूते रखकर माफी मांगने को किया मजबूर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच दलित उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना चितौड़गढ़ में सामने आई है। यहां गलती होने पर एक दलित बुजुर्ग से सिर पर जूता रखकर माफी मंगवाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके साथ ही अब बुजुर्ग को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। हालांकि पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, दलित संगठनों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी वनडे सीरीज,आज मोहाली में जुटेगी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले तीन मैचों की एक वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से ये वनडे सीरीज खासी अहम मानी जा रही है। जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से होगी। शुक्रवार 22 सितंबर से मोहाली स्थित आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार 24 सितंबर को खेला जाएगा। जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट मैदान पर होगा।

Post Views: 192
Tags: Breaking news updateCongress Sonia Gandhidiscussed in Lok SabhaNational Human Rights InstitutePresident Draupadi Murmuwomen reservation bill
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version