ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: तूफान बिपरजॉय का राजस्थान में असर, कई ट्रेन रद्द फ्लाइट भी कैंसिल,जूनागढ़ दरगाह नोटिस पर भड़की हिंसा, देवभूमि में हड़ताल पर रोक

breaking news today

गुजरात के बाद तूफान बिपरजॉय का राजस्थान का रुख,ट्रेन रद्द फ्लाइट कैंसिल

गुजरात के बाद तूफान बिपरजॉय ने राजस्थान में दिखाया असर। शनिवार सुबह से ही बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालोर, जोधपुर जिलों में बारिश हो रही है। हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जालोर, सिरोही और पाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रेलवे ने बाड़मेर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसी तरह उदयपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट भी कैंसिल की गई हैं।

हिमाचल में रविवार को दिखाई देगा तूफान का प्रभाव

बिपरजॉय तूफान अब हिमाचल की ओर बढ़ रहा है। रविवार से अगले 48 घंटे तक इसका इम्पेक्ट नजर आएगा। यहां 20 जून को प्री-मानसून दस्तक दे सकती हैं। बता दें गुजरात में तबाही के बाद राजस्थान, MP व उत्तर प्रदेश से होते हुए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में भी इसका असर नजर आएगा। राहत की बात यह है कि जितनी रफ्तार से तेज हवाओं ने गुजरात में तबाही मचाई है। हिमाचल में उतनी तेज हवाएं चलेंगी।

मणिपुर हिंसा, पूर्व आर्मी चीफ ने की पीएम और गृहमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

मणिपुर में 3 मई से चल रही हिंसा के बीच पूर्व आर्मी चीफ वीपी मलिक ने पीएम, केन्द्रीय गृहमंत्री और रक्षा मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। दरअसल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एल निशिकांत सिंह ने एक ट्वीट में राज्य के हालात सीरिया-लेबनान जैसे बताए थे। इसी को लेकर वीपी मलिक ने ऐसा बयान दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल ने लिखा वे मणिपुर के एक साधारण भारतीय हैं जो सेवानिवृत्त जीवन जी रहे हैं। राज्य अब स्टेटलेस है। जिंदगी और संपत्ति को कोई भी, कभी भी खत्म कर सकता है। जैसे लीबिया, लेबनान, नाइजीरिया, सीरिया में होता है। ऐसा लगता है कि मणिपुर को अपनी ही आग में जलने के लिए छोड़ दिया गया है।

जूनागढ़ में दरगाह को नोटिस के बाद पुलिस पर पथराव

गुजरात के जूनागढ़ स्थित धार्मिक स्थल दरगाह को नोटिस देने पर बवाल मच गया। दरअसल दरगाह पर नोटिस चिपकाने के बाद कुछ लोग सड़क पर आ गए। इस भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे। जिन्होंने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं मजेवडी चौक स्थित पुलिस चौकी में जमकर तोडफोड़ की। पुलिस की टीम पर पत्थराव भी किया। थाने के बाहर खड़ेे वाहनों को आग लगा दी। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, 6 महीने तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल

उत्तराखंड में अगले 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगा दी गई है। पुष्कर सिंह धामी सरकार ने इस संबंध में बड़ा फैसला लिया है।इसके तहत उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का कहना है कि मानसूनी सीजन और चारधाम यात्रा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। फैसले के तहत राज्य में अगले 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक रहेगी। सरकार का कहना है कि मानसूनी सीजन और चारधाम यात्रा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. राज्य शासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

 

Exit mobile version