Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:क्या समलैंगिक शादियों को मिलेगी सुप्रीम इजाजत? एससी में सुनवाई आज,गुड्डू मुस्लिम के घर पर चलेगा PDA बुल्डोजर

DigitalDesk by DigitalDesk
April 18, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

समलैंगिक विवाह यानी पुरुष से पुरुष और स्त्री से स्त्री की शादी को कानूनी मान्यता दी जाए या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक बेंच आज मंगलवार को सुनवाई करने जा रही है। वहीं सुनवाई से पहले केंद्र सरकार की ओर से समलैंगिक विवाह का विरोध किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब केंद्र ने इस तरह के विवाह का विरोध जताया है। केंद्र ने हलफनामा दायर कर सभी याचिकाओं को खारिज करने की मांग की है। साथ ही केंद्र की ओर से कहा गया है कि शादियों पर फैसला सिर्फ संसद ही ले सकती है, सुप्रीम कोर्ट नहीं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, आज उनका भोपाल दौरा रद्द

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। ऐसे में सिंधिया का भोपाल दौरा भी रद्द कर दिया गया है। उन्‍होंने खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी और कहा कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जाँच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने इस दौरान कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी सावधानी बरतें। बता दें केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्‍वालियर से दिल्‍ली पहुंचे थे। वहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें कोरोना की जांच करवाने की सलाह दी थी। जांच के बाद सोमवार शाम सिंधिया की कोविड जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

हीट वेव से कई राज्यों में जनजीवन बेहाल,अभी और सताएगी सूरज की किरणें

दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लगातार लू की स्थिति बनी रह सकती है। सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले 2 से 3 दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 18 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश भी 18-19 अप्रैल को अत्यधिक गर्मी से प्रभावित हो सकता है।

प्रयागराज और कौंशांबी में तनाव बरकरार,इंटरनेट बहाल, अतीक-अशरफ के मर्डर के तीन दिन बाद इंटरनेट शुरू

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीते शनिवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने शहर की सुरक्षा बढ़ा दी थी और एहतियातन इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया था। हत्या की घटना को तीन दिन हो गए हैं। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, शहर में शांतिपूर्ण माहौल है। फिर से इंटरनेट को बहाल कर दिया गया है। पहले डीएम के यहां से जो आदेश आया था, उसमें आज तक के लिए इसे बंद रखने का निर्देश था। वहीं, कौशाम्बी में भी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। प्रयागराज के जिन इलाकों में अतीक का दबदबा था। वहां अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहां तनाव अब भी बरकरार है।

अब गुड्डू मुस्लिम के घर पर चलेगा PDA बुल्डोजर,नोटिस के दिन पूरे

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। वहीं, इस मामले में फरार चल रहे पांच लाख रुपये के इमानिया बदमाश गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज के घर पर पीडीए ने अब कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दिया था। बता दें कि तयशुदा समय पर सही जवाब ना मिलने पर घर को गिराने की बात कही गई थी और ये समय सीमा समाप्त हो रही है। इस दूसरे नोटिस में निर्देश दिया गया था कि इस आदेश के मिलने के 15 दिन के अंदर अपने इस मकान को खुद ध्वस्त करा दें और यदि ऐसा करने में असमर्थ रहते हैं तो इसे गिरा दिया जाएगा। इसका खर्च भी वसूला जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि पीडीए अब गुड्डू मुस्लिम के मकान को गिराने की कार्रवाई कभी भी शुरु कर सकता है।

Tags: Atiq-Ashraf MurderBreaking news updategay marriageGuddu Muslim.PDA BulldozerInternetKaushambi Internet RestoredPrayagraj
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version