कोकरनाग में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी,मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित कोकरनाग में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चौथे दिन शनिवार को भी जारी है। सुरक्षा बल अब आतंकियों की हरकत पर ड्रोन के जरिए आसमान से भी नजर रखे हुए हैं। जिससे कोई भी दहशतगर्त जिंदा बचने ना पाए। जहां पर आतंकी छुपे हैं वो पहाड़ी क्षेत्र होने से सुरक्षा बलों को ऑपरेशन में मुश्किलें भी आ रहीं हैं। बता दें अनंतनाग में पहाड़ी इलाके के जंगल में आतंकी छिपे हैं। जिनके खात्मे के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। इस बीच कश्मीर के एडीजीपी ने बताया कि यहां करीब 2-3 आतंकी हैं, जो फंसे गए हैं। उन सभी को मार गिराया जाएगा। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के छुपने के ठिकाने को बमबारी कर ध्वस्त कर दिया है।
दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,जाते-जाते देश को भिगो रहा मानसून
मानूसन की वापसी का समय करीब आ रहा है। ऐसे में वापस जाते-जाते भी मानसूनने पूरे देश को एक बार फिर से भिगो दिया है। देशभर के कई राज्यों में सावन के बाद भादौ में मौसम ने करवट बदल ली है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की दस्तक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार 16 सितंबर को बारिश को लेकर देश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अगले तीन तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की माने तो देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा यूपी में अगले तीन दिन यानी 17 सितंबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं मप्र में 18 सितंबर तक खूब पानी बरसेगा। इसके बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा, जो 24 सितंबर तक रहेगा। मानूसन की वापसी का समय करीब आ रहा है। ऐसे में वापस जाते-जाते भी मानसूनने पूरे देश को एक बार फिर से भिगो दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा यूपी में अगले तीन दिन यानी 17 सितंबर तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं मप्र में 18 सितंबर तक खूब पानी बरसेगा। इसके बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव हो जाएगा, जो 24 सितंबर तक रहेगा।
मप्र में बारिश से स्कूलों की छ्ट्टी
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश और आगामी समय में बारिश न थमने की चेतावनी को देखते हुए। इंदौर और बैतूल में प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए, सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों की छुट्टी रखने के फैसला किया है। बैतूल और इंदौर के कलेक्टर ने अपने-अपने आदेश जारी किए हैं। इंदौर में लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से इंदौर जैसे शहर में बने हालात को देखते हुए, और आगामी समय में भी चेतावनी के चलते कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी 16 सितंबर को अवकाश कर दिया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव केजरीवाल का बस्तर दौरा आज
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं। कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई दिख रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी तीसरे पार्टी के तौर पर खुद को छत्तीसगढ़ में मजबूत करने का काम कर रही है। आज 16 सितंबर को तीसरी बार चुनाव को लेकर आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। ये दोनों बस्तर के लालबाग में एक भव्य सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से संभावना जताई गई है कि सभा में हजारों लोग पहुंचेंगे।





