Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी का एमपी छत्तीसगढ़ दौरा आज,पुणे में संघ की समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक,CM गहलोत के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई आज

DigitalDesk by DigitalDesk
September 14, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी आज फिर आएंगे एमपी,बीना में देंगे चुनावी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 14 सितंबर को एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी का पिछले एक साल में यह 7वां दौरा है। जबकि अगले 12 दिनों में वे तीन बार मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का बीना आने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम मोदी दिल्ली से सीधे भोपाल एयरपोर्ट आएंगे। वे यहां सिर्फ 5 मिनट के लिए आ रहे हैं।
यहां से बीना रवाना होंगे। जहां वे पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स सहित 10 अन्य नई औद्योगिक परियोजनाओं समेत 50 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट के भूमिपूजन और शिलान्यास करने आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भी देंगे पीएम चुनावी सौगात

भोपाल के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी 14 सितम्बर को ही छत्तीसगढ़ के रायगढ़ भी जाएंगे। वहां भी वे प्रदेश की जनता को कई सौगातें भी देंगे। इसके साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम के रायगढ़ कार्यक्रम के मुताबिक पीएम दोपहर करीब सवा 2 बजे जिंदल एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से उतरेंगे। उसके बाद हेलिकॉप्टर से कोडातराई एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए कोडातराई एयरपोर्ट के आसपास के एक किलोमीटर के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गजेंद्र शेखावत की मानहानि याचिका पर CM गहलोत के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई आज

राजस्थान बीजेपी के ​वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज 14 सितंबर को राजस्थान के सीएम गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा दायर मानहानि मामले में नोटिस पर दलीलें सुनेगी।
इससे पहले हुई सुनवाई में सीएम अशोक गहलोत भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। बता दें गजेंद्र शेखावत ने गहलोत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। जिसे लेकर कोर्ट में सुनवाई जारी है।

पुणे में आज से संघ की समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय समिति की तीन दिवसीय सालाना बैठक का शुभारंभ आज गुरुवार को होने जा रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित इस बैठक में संघ प्रमुख डॉ.मोहन भागवत के साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। तीन दिन चलने वाली इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के भी पहुंचने की संभावना हैं। बता दें संघ के 36 सहियोगी संगठनों के करीब 266 पदाधिकारी बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान अयोध्या का राम मंदिर सहित देश और समाज से जुड़े अन्य मुद्दों पर मंथन किया जायेगा। साथ ही सभी संगठन अपने अपने कार्यों का लेखा जोखा बैठक के दौरान पेश करेंगे।

भोपाल में होगी I.N.D.I.A गठबंधन की अगली बैठक

लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की समन्वय समिति ने बुधवार 14 सितंबर को पहली बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। समिति की अगली मीटिंग कहां होगी। बैठक का एजेंडा क्या होगा। लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की आगे की रणनीति जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद फैसला किया है कि समिति की अगली बैठक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की जाएगी। अगले माह अक्टूबर के पहले हफ्ते में गठबंधन के घटक दलों के नेता भोपाल में एकत्रित होकर लोकसभा चुनाव के लिए आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे।

देश के कुछ हिस्सों में जारी रहेगी फिलहाल बारिश की गतिविधियां

देश के कुछ हिस्सों में आनेवाले दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 14  और कल 15 सितंबर को पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही मध्य भारत में 14 से 17 सितंबर तो पश्चिमी भारत में 15 से 17 सितंबर को मॉनसूनी बारिश होने के आसार हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। नई दिल्ली में 15 सितंबर से बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है।

Post Views: 139
Tags: Big newsBreaking news updateCM Gehlot hearingDelhi courtPM Modi MP Chhattisgarh visitPune rss Coordination Committee
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version