Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता,राहुल गांधी के वायनाड दौर का दूसरा दिन,छत्तीसगढ़ के दौरे पर खड़गे

DigitalDesk by DigitalDesk
August 13, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत होने के आसार बनते नजर आ रहे हैं। दोनों नेता सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जहां चार साल बाद दोनों के बीच बातचीत हो सकती है। इस अहम मुलाकात से पहले अब सीमा से जुड़े मुद्दे पर दोनों देश एक बार फिर चर्चा की टेबल पर आने वाले हैं। बताया जाता है कि 14 अगस्त सोमवार के दिन भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की 19वें दौर की बातचीत होगी। जिसमें पूर्वी लद्दाख के उन क्षेत्रों पर बात होगी,जिसे लेकर पिछले 3 साल से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

राहुल गांधी के वायनाड दौरे का दूसरा दिन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड दौरे का आज रविवार को दूसरा दिन है। राहुल गांधी दूसरे दिन भी अपने संसदीय क्षेत्र में आम लोगों से मुलाकात करेंगे। वहीं शाम को कोझिकोड जिल के कोडानचेरी में सामुदायिक दिव्यांगता प्रबधन केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए लौट जाएंगे। बता दें राहुल गांधी 12 अगस्त को अपने दो दिवसीय दौरे पर वायनाड पहुंचे थे। लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र में पहला दौरा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन,खड़गे होंगे शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। खड़गे जांजगीर चांपा में कांग्रेस के भरोसे के सम्मेलन में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार खड़गे साढ़े दस बजे दिल्ली से रवाना होकर करीब सवा 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद रायपुर से रवाना होकर डेढ़ बजे जांजगीर चांपा पहुंचेंगे। वहां भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद खड़गे जांजगीर से रवाना होकर करीब सवा चार बजे रायपुर पहुंचेंगे। जहां दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सोलापुर में शरद पवार और डिप्टी सीएम फडणवीस के बीच हो सकती है चर्चा

महाराष्ट्र की सियासत में ​कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं कह सकता। शनिवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच गुपचुप मुलाकात हुई थी। चाचा भतीजे के बीच ये मुलाकात एनसीपी में दो फाड़ के बाद पहली बार हुई है। अब शरद पवार और ​राज्य के डिप्टी सीएम बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस के बीच सोलापुर में मुलाकात हो सकती है। दोनों नेता सोलापुर के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत एनसीपी के 8 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। लेकिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के फैसले का समर्थन नहीं किया। सीनियर पवार पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि यह निर्णय एनसीपी का निर्णय नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे घटनाक्रम हो रहे हैं। जिससे सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Post Views: 222
Tags: bilateral talksChhattisgarhChinese President Xi JinpingCongress President Mallikarjun KhargePrime Minister Narendra ModiRahul GandhiWayanad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version