Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रे​किंग न्यूज अपडेट: दिल्ली में जल प्रलय, कांग्रेस मौन रहकर करेगी विरोध,जमीन के बदले नौकरी क्या तेजस्वी को मिलेगी राहत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 12, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश की राजधानी दिल्ली में जल प्रलय,बाढ़ के हालात कई इलाके जलमग्न

देश के कई राज्यों में हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बारिश के चलते दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207 मीटर पार कर गया। वहीं दो घंटे बाद बढ़कर 207.18 पहुंच गया। बता दें ये स्थिति हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बनी। इससे पहले यमुना का अधिकतम वाटर लेवल साल 1978 में 207.49 दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने एक दिन पहले मंंगलवार को ही इसकी चेतावनी दी थी कि दिल्ली में यमुना नदी अपने उच्चतम रिकॉर्ड को दर्ज कर सकती है। मंगलवार को ही यमुना नदी का जलस्तर 10 साल के उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म:कांग्रेस मौन रहकर करेगी विरोध

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले को लेकर कांग्रेस जनता के बीच पहुंचने वाली है। इस मसले पर वह सहानुभूति कार्ड खेलने जा रही है। जिसके तहत 12 जुलाई को शाम साढ़े 5 बजे तक देश भर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौन रहकर विरोध जताएंगे। राजस्थान में भी जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिन का मौन सत्याग्रह कर रही है।भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पार्टी दिल्ली,पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 16 जुलाई को यह विरोध-प्रदर्शन  करेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जमीन के बदले नौकरी, तेजस्वी को क्या मिलेगी राहत, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के केस में CBI की सप्लीमेंट्री चार्जशीट आने के बाद बुधवार 12 जुलाई को पहली सुनवाई होने जा रही है। इसी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बिहार के डिप्टभ् सीएम तेजस्वी यादव का नाम जोड़ा गया है। बुधवार 12 जुलाई को अदालत में सुनवाई होगी। नई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में जमीन के बदले नौकरी के इस केस की सुनवाई की जाएगी। 600 करोड़ के इस लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती समेत 16 आरोपी हैं।

अतीक के बेटों की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

यूपी के प्रयागराज में गैंगस्टर रहे अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद और अली अहमद की सुरक्षा के मामले में आज सुनवाई होना है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। उमर और अली ने अपनी सुरक्षा के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।

झाबुआ का डर्टी एसडीएम गिरफ्तार, पुलिस आज करेगी कोर्ट में पेश

एमपी के सीधी पेशाब कांड के बाद आदिवासी छात्राओं के साथ हुई एक और घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। झाबुआ में हुई इस घटना में आरोपी आम आदमी नहीं बल्कि एसडीएम सुनील झा है। जिस पर आरोप है कि उसने आदिवासी माध्यमिक छात्रावास में जांच के नाम पर पहुंचकर छात्राओं के साथ अश्लील हरकत। उनसे छेड़छाड़ की। उन्हें गलत तरीके से छुआ। इतना ही नहीं न सिर्फ गले लगाने की कोशिश की, ब​ल्कि उनसे निजी सवाल भी पूछ डाले। अब पुलिस ने इस डर्टी एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश करने जा रही है।

भारत और वेस्टइं​डीज के बीच डोमिनिका में पहला टेस्ट आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में क्रिकेट का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें करीब चार साल बाद टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतर रही हैं। आखिरी बार दोनों टीमों ने साल 2019 में आमने-सामने आकर मैच खेला था। बता दें भारत इस सीरीज जीतता है। उसकी टेस्ट सीरीज में ये लगातार 9वीं जीत होगी।

Post Views: 165
Tags: Breaking news updateCongressdelhi delugedeputy cm tejashwijob in exchange of landRahul Gandhisilent protest against disqualification
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version