Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

गांधी जयंती: बापू को नमन कर दी श्रद्धांजलि, राजघाट पहुंचे पीएम मोदी,राहुल गांधी ने भी किया बापू को याद

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गांधी जयंती: बापू को नमन कर दी श्रद्धांजलि, राजघाट पहुंचे पीएम मोदी,राहुल गांधी ने भी किया बापू को याद

आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर तमाम बड़े नेता उन्हें याद कर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। दिल्ली स्थित राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए नेता पहुंच रहे हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस गांधी जयंती के रूप में मनाया जा रहा है तो वहीं देश के पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके जन्मतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद कर रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू और लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट में श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार सहित अन्य नेता भी आज राजघाट पहुंचे।
इससे पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा गांधी जयंती के विशेष अवसर पर वे महात्मा गांधी को नमन करते हैं। महात्मा गांधी का प्रभाव पूरे विश्व में है। उनका वै​श्विक प्रभाव संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। पीएम ने कहा हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पीएम मोदी आज राजस्थान-मप्र को देंगे 26 हजार करोड़ की सौगात

पीएम नरेंद्र मोदी आज सोमवार 2 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहने वाले हैं। इस दौरान पीएम दोनों ही राज्यों में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। पीएम मोदी राजस्थान को करीब 7 हजार करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में करीब 19 हजार 260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात देंंगे। पीएम मोदी का दौरा दोनों राज्यों में इस साल चुनाव होने के चलते और भी खास हो गया है।

दिल्ली के किशनगढ़ थाने की महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

दिल्ली के किशनगढ़ थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल मेहरौली इलाके की रहने वाली थी। वहीं पर उसने सुसाइड किया। महिला कांस्टेबल मूल रूप से मिजोरम की रहने वाली थी। उसका नाम Lalthan Mawil 26 था। फिलहाल सुसाइड की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

5 अक्टूबर को होगा ICC वनडे वर्ल्ड कप-2023 का आगाज

भारत की मेजबानी में होने वाले ए​क दिवसीय क्रिकेट विश्वकप 2023 का बिगुल जल्द बजने वाला है। टूर्नामेंट का आगाज इसी माह 5 अक्टूबर को होगा और फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को सबसे ज्यादा इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का है। यह महामुकाबला 14 अक्टूबर को होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीम उतरेंगी। बता दें टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंच गई है। हैदराबाद पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया जिससे पाकिस्तानी फैन्स भी गदगद हो गए। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी भारत में मिले सम्मान और मेहमान नवाजी की जमकर तारीफ की।

Post Views: 205
Tags: Delhi Kishangarh police stationGandhi JayantiICC ODI World Cup-2023Lok Sabha SpeakerPM Narendra ModipresidentRahul GandhiRajghatSalute to BapuSuicide of female constableTribute
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version