Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पेश करेंगे अपनी सरकार का पहला बजट

DigitalDesk by DigitalDesk
March 17, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। सीएम पहले ही बजट को लेकर कई कड़े फैसले लेने की बात कह चुके हैं। लिहाजा माना जा रहा है कि राज्य के कार्यक्षेत्र में आने वाले कई उपकर या शुल्क लगाकर सीएम अपनी सरकार का खजाना भरने की दिशा में नए कदम उठा सकते हैं। इस साल चुनावी वर्ष न होने के चलते बजट में लोकलुभावन घोषणाएं न होने की संभावना है। हालांकि सीएम कृषि, पशुपालन जैसे प्राइमरी सेक्टर के घटकों और विनिर्माण क्षेत्र पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं। बता दें राज्य का ये बजट लगभग 55 से 60 हजार करोड़ रुपये के बीच का होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश पहुंचा H3N2 वायरस,भोपाल में मिला पहला मरीज

H3N2 वायरस देश भर में धीरे-धीरे फैलने लगा है। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में H3N2 वायरस तेजी से फेल रहा है। वहीं अब मध्य प्रदेश में भी इस वायरस की आहट सुनाई दे रही है। राजधानी भोपाल में H3N2 वायरस का पहला मरीज मिला है। जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों का कहना है मरीज को खांसी और जुकाम की शिकायत थी। जिसके बाद उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट के बाद पता चला कि मरीज H3N2 का शिकार है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी का कहना है एक मरीज में एच3एन2 वायरस की पुष्टि हुई है। जिसकी उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच है। जो भोपाल के बैरागढ़ इलाके के रहने वाला है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अब सीआईएसएफ में भी मिलेगा पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ की भर्ती में भी पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का ऐलान किया है। मंत्रालय ने ऊपरी आयु सीमा में छूट को भी अधिसूचित किया है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि वे अग्निवीरों के पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। बता दें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 के तहत बनाए गए नियमों में संशोधन के बाद एक नोटिफिकेशन के माध्यम से यह घोषणा की गई थी। नोटिफिकेशन में कहा गया कि सीआईएसएफ में 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व-अग्निवरों के लिए आरक्षित होंगी। इससे पहले केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ में पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया था। अब सीआईएसएफ में भी आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल तक और अन्य बैचों के उम्मीदवारों के लिए 3 साल तक की छूट का प्रावधान किया जा रहा है। अधिसूचना में कहा है कि पूर्व-अग्निवीरों को फिजिकल एफीशिएंसी टेस्ट से भी छूट मिलेगी।

संभल कोल्ड स्टोरेज कांड, अब तक 8 की मौत

उत्तरप्रदेश के संभल में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। बड़ी खबर ये है कि इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। SDRF के साथ NDRF की टीम ने 11 लोगों का रेस्क्यू किया है। रेस्कयू ऑपरेशन अब भी जारी है। साथ ही दूसरी टीमों को बुलाया गया है। कोल्ड स्टोरेज के मालिक और दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले में मुख्य आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस की ओर से कहा जा रहा है कि मलबा हटने के बाद हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज से आगाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। ये सीरीज इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए खासी अहम मानी जा रही है। बता दें पिछली बार 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी और भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खिताब जीतने में सफल रही थी। इस बार भी टीम इंडिया से यही उम्मीद की जा रही है। इस तीन वनडे मैचों की सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नेतृत्व क्षमता के साथ भारत की विश्व कप की तैयारियां भारतीय टीम के फोकस पर होगा। डे-नाइट मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Post Views: 227
Tags: 10 percent reservationAgniveerBhopal NewsCISFcm Sukhwinder Singh Sukhufirst budgetH3N2 VirusHimachalIndia and Australia ODI seriesMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version