पुतिन ले सकते हैं जी 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा,9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होगा जी 20 शिखर सम्मेलन

breaking-news

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दफ्तर से बताया गया है कि पुतिन जी-20 में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकते हैं। हालांकि क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि अभी इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बता दें कि पुतिन ने पिछले दो सालों से जी-20 की बैठकों में हिस्सा नहीं लिया है। बताया जाता है कि पुतिन इस साल भारत आ सकते हैं। राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन की ओर से बताया कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने से इनकार नहीं कर रहा है। पुतिन लगातार दो साल से जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। हालांकि अब वे भारत में आयोजित शिखर सम्मेलन में आ सकते हैं।

अरविंद केजरीवाल की भोपाल में रैली आज,भगवंत मान भी होंगे साथ, आप का चुनावी शंखनाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रैली को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे। बता दें मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी इस रैली के जरिए चुनावी शंखनाद करने जा रही है। रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने के लिए पार्टी ने कड़ी मेहनत की है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित ये रैली आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश में अब तक की पहली बड़ी रैली होगी। दरअसल आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में तीसरा विकल्प बनना चाह रही है। हालांकि मध्यप्रदेश की राजनीति दो दलीय रही है। चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही यहां मुख्य मुकाबला रहा है। आम आदमी पार्टी बदलाव के लिए प्रदेश की जनता से अपील कर सकती है। साथ ही दिल्ली और पंजाब में किए गए विकास कार्यों को मध्यप्रदेश की जनता के सामने रख उनसे एक मौका मांग सकती है।

नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र कालवी,ब्रेन स्ट्रोक के बाद कॉर्डियक अरेस्ट से निधन

राजस्थान में श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का कॉर्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के एस. एम. एस. अस्पताल में सोमवार देर रात अंतिम सांस ली। बता दें उनका जून 2022 से अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण इलाज चल रहा था। कालवी का अंतिम संस्कार नागौर जिले के उनके पैतृक कालवी गांव मे किया जाएगा। लोकेंद्र सिंह कालवी अपने समाज के मुद्दों को लेकर पिछले डेढ़ दशक से काफी चर्चा में रहे हैं।

यूपी और एमपी के साथ कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज,देश के दक्षिण, मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना

देश के पहाड़ी, मैदानी और तटीय इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर दिखाई दे रहे हैं। इस बीच बारिश के आसार भी बन रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग की माने तो दिल्ली- एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बूंदाबादी हो सकती है। वहीं 17 और 18 मार्च को भी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में गरज चम के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा के बाद भी गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम हैं क्योंकि पारे की चाल में तेजी बरबरार रह सकती है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह दक्षिणी मध्य प्रदेश के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा ही नहीं तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं।

Exit mobile version