Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: स्टार प्रचारकों का एमपी में डेरा, पीएम मोदी बड़वानी और इंदौर में करेंगे प्रचार, शाह संभालेंगे चार जिले, राहुल गांधी नरेला में करेंगे रोड शो

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी आज फिर एमपी में करेंगे प्रचार

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी लगातार राज्य में चुनावी सभा और रोड शो कर रहे हैंं। इसी क्रम में पीएम मोदी यहां एक मेगा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को बड़वानी आएंगे। वे दोपहर करीब 2 बजे जिले की तलून ग्राम पंचायत के बजट्‌टा खुर्द गांव पहुंचेंगे। जहां बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इंदौर में पीएम रोड शो भी करेंगे। रोड शो दो खंडों में विभाजित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत इंदौर 1 क्षेत्र से होगी। जहां बीजेपी ने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के खिलाफ कैलाश विजयवर्गीय को टिकट देकर मैदान में उतारा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचार अमित शाह भी आज सोमवार को मध्यप्रदेश के चार जिलों के दौरे पर रहेंगे हैं। अमित शाह पहले विदिशा फिर गुना, अशोकनगर और दतिया विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। बता दें प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। इसमें तीन दिन का समय बचा है। आखरी दौर का प्रचार जारी है। अमित शाह आज दोपहर 12 बजे विदिशा जिले के सिरोंज में बस स्टैंड पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर डेढ़ बजे गुना जिले की चांचोड़ा विधानसभा सीट से बीना गंज मंडी प्रागंण में चुनावी सभा करेंगे। वहीं दोपहर में राघौगढ़ विधानसभा के राघौगढ़ में सभा करेंगे। इसके बाद अमित शाह शाम 4 बजे के आसपास अशोक नगर जिले की चंदेरी विधानसभा क्षेत्र स्थित सुरई मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। शाह शाम को दतिया पहुंचेंगे।जहां वे मां पीताम्बरा के दर्शन और पूजा करने के बाद दतिया के किला चौक पर जन सभा को संबोधित करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

4 जिलों में जनसभा करेंगे अमित शाह

  • विदिशा, गुना, अशोकनगर, दतिया में जनसभा
  • विदिशा के सिरोंज में सभा, गुना के चाचौड़ा
  • राघौगढ़ और चंदेरी में करेंगे जनसभा
  • दतिया में मां पीतांबरा के भी करेंगे दर्शन

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का मप्र में चुनावी दौरा

  • आज 5 जिलों के दौरे पर सीएम शिवराज सिंह
  • श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर में सभा
  • नरेंद्र सिंह तोमर की श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर में सभा
  • भूपेंद्र यादव बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा में करेंगे प्रचार
  • हेमंता बिस्वा सरमा देवास में करेंगे चुनाव प्रचार
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना में करेंगे प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एमपी दौरा

  • सुबह 11:30 बजे दीकन, जावद में करेंगे जनसभा
  • दोपहर 2:30 बजे सिराली और टिमरनी में करेंगे प्रचार
  • शाम 5 बजे भोपाल भी आएंगे राहुल गांधी
  • नरेला विधानसभा में राहुल गांधी का होगा रोड शो

पीसीसी चीफ कमलनाथ के तूफानी चुनावी दौरे

  • सुबह 11:30 सिवनी मालवा में करेंगे जनसभा
  • दोपहर 12:55 बजे सीहोर के श्यामपुर में सभा
  • शाम 2:30 बजे रतलाम के आलोट में जनसभा
  • भोपाल में राहुल गांधी के साथ कार्यक्रम में होंगे शामिल

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खराब, कई इलाकों में AQI 900 के पार पहुंचा

दिवाली की रात दिल्ली में जमकर आतिशबाजी हुई। जिसके बाद अगले दिन आज सोमवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाके में आसमान में धुंध की मोटी चादर छा गई। जिससे हवा की गुणवत्ता में पहले से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। जिससे लोग सांस भी नहीं ले पा रहे हैं, उनका सांस लेना भी दूभर हो रहा है।

  • आनंदविहार में AQI-969, आरके पुरम में 522
  • पंजाबीबाग में AQI 499, पूसा में AQI-970
  • नोएडा सेक्टर62 में AQI-193, सेक्टर 1 में AQI-185
  • गाजियाबाद वसुंधरा में AQI-189 लोनी में AQI-180

 भोपाल , दिवाली के दूसरे दिन हवा खराब

  • राजधानी भोपाल की हवा भी हुई खराब
  • 300 के पार पहुंचा राजधानी  भोपाल  का AQI
  •  भोपाल- दिवाली पर पटाखों से बढ़ा पॉल्यूशन
  • शहर में छाई धुंध की परत
  • प्रदूषण की मात्रा जांचने लगे ऑटोमेटिक सेंसर
Post Views: 168
Tags: AQI crosses 900Breaking news bhopalDelhi NCRPM Modi Barwani and Indorepollution levelRahul Gandhi will do road show in NarelaShah will handle four districtsstar campaigners camp in MP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version