ब्रेंकिंग न्यूज अपडेट:ऑस्कर अवॉर्ड 2023,बजा भारत का डंका,द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड,नाटू नाटू गीत ने जीता ऑस्कर

breaking-news

OSCARS 2023 LIVE UPDATES: 95वें एकेडमी अवॉर्ड का आगाज होने के साथ ही भारत और भारतीय सिनेमा जगत में खुशियां छा गईं। इस बार भारत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी अहम हैं। क्योंकि आरआरआर फिल्म का नाटू नाटू सॉन्ग को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। देश के लिए ये एक प्राउड मूमेंट है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटु नाटु ने बाजी मार ली है। इससे पहले भारत को पहला अवॉर्ड द एलिफेंट व्हिस्परर्स के रूप में मिला। कार्तिक गॉन्जाल्वेज निर्देशित द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस तरह भारत को दो ऑस्कर पुरस्कार मिल चुके हैं।

दिल्ली में AAP का डोर-टू-डोर अभियान आज से, केंद्र के खिलाफ आप ने खोला मोर्चा

दिल्ली में आम आदमी पार्टी आज सोमवार से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत करने जा रही है। अभियान को लेकर आप के नेताओं का कहना है ऐसा करके वो अपने दो वरिष्ठ नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी की साजिश का पूरा सच जनता के सामने रखेंगे। अभियान दिल्ली के सभी 250 वार्ड में चलाया जायेगा।

ज्ञानवापी प्रकरण, सभी मामलों की एक सुनवाई पर फैसला आज

वाराणसी के ज्ञानवापी प्रकरण के सभी मामलों की एक साथ सुनवाई करने से जुड़ी याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा। बता दें प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में कोर्ट का कामकाज लगभग ठप हो गया था। जिससे ज्ञानवापी की सुनवाई टल गई थी। जिला जज डॉ.अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने 22 फरवरी को अपना फैसला रिजर्व कर लिया था। इसके बाद 1 मार्च को फैसला सुनाया जाना था। लेकिन 1 मार्च को भी सुनवाई की तारीख बढ़ाकर 13 मार्च कर दी गई। अब उम्मीद जताई जा रहीहै कि इस पर आज फैसला सुनाया जा सकता है। बता दें ज्ञानवापी पर सात केस वादिनी महिलाओं के हैं। जबकि एक मामला स्वामी अविमुक्तश्वरानंद सरस्वती का शिवलिंग की नियमित भोग आरती की मांग से जुड़ा है। इस तरह ज्ञानवापी प्रकरण में वादों की संख्या 30 से ज्यादा है।

कहीं गरमी तो कहीं बारिश, आने वाले दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज

भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण के राज्यों में जहां गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान औसत से अधिक पहुंच चुका है। तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश और आंधी तूफान से लोगों को बढ़ते तापमान से राहत भी मिली है। मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 14 मार्च तक दौरान बारिश और आंधी-तूफान आएगा। इसके अलावा, दक्षिण भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। यानी आने वाले 6 दिनों तक विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा, पश्चिम बंगाल में 15-17 मार्च के दौरान बारिश की संभावना जारी की गई है।

Exit mobile version