Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेंकिंग न्यूज अपडेट:चुनाव से पहले कर्नाटक पर पीएम मोदी की नजर, आज देंगे मैसूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे की सौगात,कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में कुछ महिने बाद विधानसभा के चुनाव होना हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राज्य को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी रविवार को मांड्या और हुबली-धारवाड़ जिलों के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अपनी दिन भर की यात्रा के दौरान पीएम राज्य को करीब 16,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर नई सौगात देंगे। वहीं बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे भी लोगों को समर्पित करेंगे। एक्सप्रेस वे से बेंगलुरु और मैसूरु के बीच यात्रा महज 75 मिनट में पूरी होगी। इससे पहले बेंगलुरु से मैसूर पहुंचने में तीन घंटे का समय लगता था। 118 किलोमीटर लंबे इस हाइवे को बनाने में करीब 8480 करोड़ रुपए खर्च हुए है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि साल 2019 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट पर खर्च की प्रधानमंत्री मोदी ने पास की है।

हैदराबाद में सीआईएसएफ का 54वें स्थापना दिवस समारोह,परेड में शामिल हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को हैदराबाद में सीआईएसएफ के 54वें स्थापना दिवस परेड में शामिल हुए। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF के 54वें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार देर रात को ही हैदराबाद पहुंच गए थे। जहां प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। वहीं CISF की ओर से किये गये ट्वीट में लिखा गया है कि सीआईएसएफ स्थापना दिवस मनाने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए वे सभी खुश और उत्साहित हैं। बता दें सीआईएसएफ ने पहली बार दिल्ली से बाहर अपनी स्थापना दिवस परेड का आयोजन किया है। वहीं अमित शाह ने भी ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि CISF भारत की आंतरिक सुरक्षा के स्तंभों में से एक है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राजस्थान में सियासी घमासान के बीच तेजी से बढ़ रहा H3N2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण

जयपुर। राजस्थान में H3N2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। राज्य के अस्पतालों में बड़ी संख्या में खांसी-बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने अब तक एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के 54 पॉजिटिव मामले सामने आने की बात कही है। हर दिन करीब 15 से 20 लोगों की सेम्पलिंग की जा रही है, जो बहुत कम है। चिकित्सकों की माने तो इस फ्लू से बचने के लिए विशेष एहतियात बरतना होगी। बता दें हरियाणा और कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में H3N2 इन्फ्लूएंजा पैर पसार रहा है।

झोपड़ी की आग में जिंदा जल गया पूरा परिवार,हादसे में पांच की मौत, मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल

उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात क्षेत्र में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। यहां थाना रूरा क्षेत्र के हारामऊ स्थित बंजारा डेरा की एक झोपड़ी में आधी रात को आग लग गई। जिससे झोपड़ी में सो रहा पांच लोगों का एक पूरा परिवार जिंदा जल गया। बता दें सतीश उसकी पत्नी काजल और तीन बच्चे इस आगजनी का शिकार हुए हैं। वहीं गंभीर रूप से झुलसी
सतीश की मां को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने सभी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

Post Views: 286
Tags: 54th Raising DayCISFfive died in the accident.H3N2 influenza infectionHyderabadKarnatakaMysore-Bengaluru ExpresswayPM Narendra ModiRajasthanThe fire in the hutthe whole family got burnt aliveUnion Home Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version