Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: आज मनाई जा रही छोटी दिवाली,अयोध्या में होगा भव्य दीपोत्सव,24 लाख दीपक की रोशनी से जगमगाएगी रामनगरी,BJP का संकल्प पत्र आज होगा जारी 

DigitalDesk by DigitalDesk
November 11, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आज मनाई जा रही छोटी दिवाली

आज देश भर में नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली मनाई जा इरही है। मान्यता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इस त्यौहार को मनाया जाता है। पूराणों में इसे नरक चौदस, रूप चौदस या रूप चतुर्दशी भी कहते हैं। कहा जाता है इस दिन यमराज के लिए दीपक जलाए जाने का विधान है। मान्यता है कि छोटी दिवाली पर दीपक जलाने से हर तरह का भय समाप्त हो जाता है। परिवार में किसी की अकाल मृत्यु नहीं होती है। बतड़ी दिवाली के दिन जहां माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। वहीं छोटी दिवाली के दिन यमदेव की पूजा की जाती है।

अयोध्या में होगा भव्य दीपोत्सव,24 लाख दीपक की रोशनी से जगमगाएगी रामनगरी

प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में इस बार दीपावली का त्यौहार कुछ खास होने वाला है। यहां अब तक सबसे यादगार दिवाली मनाई जाएगी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन आज शनिवार 11 नवंबर को होगा। जिसमें करीब 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। यह एक रिकॉर्ड भी बनेगा। आज की शाम भगवान श्री राम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से वनवासी की वेशभूषा में माता सीता और भैया लक्ष्मण के साथ रामकथा पार्क पर उतरेंगे। गुरु वशिष्ठ के रूप में यहां सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पूरी अयोध्या में पुष्प की वर्षा होगी। यह दृश्य अपने आप में अद्भुत दृश्य होगा।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : BJP का संकल्प पत्र आज होगा जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले बीजेपी आज शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने संकल्प पत्र में खुशहाल मध्य प्रदेश देने का वादा करते हुए कांग्रेस की ओर से जारी वचन पत्र का जवाब भी देगी। भोपाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यह संकल्प पत्र जारी करने वाले हैं। चर्चा है कि संकल्प पत्र में बीजेपी ने जहां प्रदेश के हर भूमिहीन परिवार को भूखंड, आवास देने का वादा किया है तो वहीं प्रियंका गांधी की ओर से पेश की गई पढ़ो-पढ़ाओ योजना का जवाब देते हुए संकल्प पत्र में बेटियों के लिए केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा भी शामिल है।

  • एमपी के लिए बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र
  • बीजेपी ने घोषणा पत्र को दिया ‘संकल्प पत्र’ नाम
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे विमोचन
  • दोपहर 12.30 बजे जारी होगा संकल्प पत्र
  • चुनावी संकल्प पत्र में सभी वर्गों को साधने की कोशिश
  • सीएम शिवराज, वीडी शर्मा, जयंत मलैया होंगे शामिल

MP के चुनावी रण में BJP ने झोंकी ताकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को धार और इंदौर जिलों के चुनावी प्रवास पर रहेंगे। अमित शाह इस दौरान चार जनसभा और एक रथसभा यानी रोड शो करेंगे। जानकारी के अनुसार अमित शाह दोपहर करीब 12.30 बजे धार जिले के मनावर स्थित लाइंस स्कूल के पास जनसभा को संबोधित करने वाल हैं। जहां से दोपहर सवा 2 बजे वे गंधवानी विधानसभा के अवल्दा में रथसभा करेंगे। जो दोपहर 3.10 बजे बदनावर विधानसभा क्षेत्र के मंडी प्रागंण में जनसभा होगी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे धार स्थित किला मैदान में जनसभा करेंगे। वहीं शाम पौने 7 बजे वे इंदौर की देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बेटमा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इंदौर और धार दौरा
  • शाह 4 जनसभाएं और 1 रथसभा को करेंगे संबोधित
  • 12.30 बजे मनावर, 2.15 बजे गंधवानी में रथ सभा
  • दोपहर 3.10 बजे बदनावर में शाह की जनसभा
  • शाम 5.15 बजे धार के किला मैदान में जनसभा

बीजेपी शीर्ष नेताओं का मध्यप्रदेश दौरा

  • सीएम शिवराज शनिवार को 5 जिलों में प्रचार करेंगे
  • बैतूल, उमरिया, सिवनी, छिंदवाडा, पांढुर्णा में प्रचार
  • असम के CM हेमंता बिस्वा नर्मदापुरम, भोपाल में प्रचार
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की अलीराजपुर, उज्जैन, इंदौर में सभा
  • वहीं प्रहलाद पटेल राजगढ़, सीहोर में वोट मांगेंगे

PCC चीफ कमलनाथ के तूफानी चुनावी दौरे

  • आज शनिवार को निवाड़ी और सागर के दौरे पर कमलनाथ
  • निवाड़ी के पृथ्वीपर में करेंगे जनसभा को संबोधित
  • सागर में जनसभा कर प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट
  • किसान, महिला, युवा मतदाताओं पर रहेगा फोकस
Tags: 24 lakh lampsAyodhya Grand DeepotsavBJP Resolution LetterChoti DiwaliMadhya Pradesh Assembly ElectionsRamnagariTribute to Atalji Union Home Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version