Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: जम्मू-कश्मीर में सेना ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर,एशियन गेम्स खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी,आचार संहिता लगने के बाद राहुल की एमपी में पहली रैली

DigitalDesk by DigitalDesk
October 10, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार 10 अक्टूबर को एशियाड में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियो से मुलाकात करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शाम करीब साढ़े 4 बजे से इन खिलाड़ियों के बीच पहुंचेंगे और उन्हें बधाई देंगे। इस दौरान पीएम खिलाड़ियों को संबोधित भी करेंगे। बता दें भारत की ओर से इस साल 655 खिलाड़ियों का दल चीन एशियन गेम्स में हिस्सा लेने गया था। जिसमें भारत के खिलाड़िड़यों ने एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा 107 मेडल हासिल किये हैं। जबकि इससे पहले सबसे भारत को 2018 में 70 मेडल मिले थे।

जम्मू-कश्मीर में सेना ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां स्थित अलशीपोरा में सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है। जिनकी पहचान जाजिम फारूख उर्फ अबरार और मोरीफत मकबूल के रुप में हुई है। ये दोनों लश्करे-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े थे। कश्मीर के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आतंकी अबरार कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्याकांड में शामिल था। बता दें फिलहाल इलाके में बड़ी संख्या में सैन्य बल को तैनात किया गया है। साथ ही दूसरे आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related posts

issue of drug abuse in Punjab AMIT saha Attacks on AAP government meetings affected families

पंजाब में नशे का मुद्दा: आप सरकार पर शाह का हमला, पीड़ित परिवारों से मुलाकात और केंद्र की जवाबदेही की चुनौती

October 20, 2026
Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

Share Market: दशहरा पर शेयर बाजार में आज छुट्टी, सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी; शाम को MCX पर होगी ट्रेडिंग

October 20, 2026

आचार संहिता लगने के बाद आज राहुल की एमपी में पहली रैली

मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू कर दी है। आचार संहिता लागू होने के बाद पहला बड़ा आयोजन कांग्रेस करने जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यहां मप्र के शहडोल में जनसभा ओर रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहडोल दौरे पर रहेंगे। विंध्य अंचल में कांग्रेस की पहली बड़ी चुनावी सभा होने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी में रैली और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी यहां कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मौजूद रहेंगे। साथ ही पार्टी प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी रहेंगे। बता दें पिछले 2018 के चुनाव में विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस को निराशा मिली थी।

आम आदमी पार्टी के इस विधायक के ठिकानों पर पहुंची ED

प्रवर्तन निदेशालय की नजर लगता है दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ही ठहरी हुई है। आप नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी है। इस बार ईडी की टीम केजरीवाल के विधायक अमानतुल्लाह के घर जा पहुंची। मंगलवार की सुबह खान और उनका परिवार सुबह सुबह किये जाने वाले काम से फारिग होकर चाय की चुस्की ले रहा था तभी ईडी टीम ने उनके घर में एंट्री की। बता दें अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आप के विधायक विधायक हैं। ईडी की टीम सुबह उनके घर छापेमारी करने पहुंची। बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब ईडी की टीम उनके घर के पास पहुंची तो उसने आसपास का जायजा लिया। इसके बाद करीब 7.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अमानतुल्लाह खान के घर में प्रवेश किया। दरअसल ईडी ने ये छापामार कार्यवाई पिछले साल अमानत उला खान पर लगे वक्फ बोर्ड जमीन घोटाले को आधार की है। दरअसल आप विधायक अमानतुल्लाह पर एंटी करप्शन ब्यूरो ACB में प्रकरण दर्ज किया गया है। पिछले साल 2022 में एसीबी ने दिल्ली में अमानतुल्लाह से जुड़े पांच ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। जिसमें 12 लाख रुपये नकदी और एक बगैर लाइसेंस की बरेटा पिस्टल के साथ 2 अलग-अलग बोर के जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

Tags: Asian GamesElection Code of ConductMadhya Pradesh AssemblyPrime Minister Narendra ModiRahul GandhiShahdol
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version