Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

इजरायल-हमास जंग में यमन के हूती विद्रोही भी कूदे, पीएम मोदी और शेख हसीना देंगे क्रॉस बॉर्डर रेल प्रोजेक्ट की सौगात,मप्र का स्थापना दिवस आज, उत्सव में आड़े आई आचार संहिता

DigitalDesk by DigitalDesk
November 1, 2023
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इजरायल-हमास जंग में यमन के हूती विद्रोही भी कूदे,इजराइल पर दागी मिसाइल

इजरायल-हमास जंग में अब यमन के हूती विद्रोहियों की भी एंट्री हो गई है। यमन की ओर से भी इजरायल पर मिसाइल दागी जा रही हैं और ड्रोन से हमला किया जा रहा है। हूती विद्रोहियों के इस हमले से मिडिल-ईस्ट में संकट गहराता नजर आ रहा है। इस जंग में अब यह कह सकते हैं कि इजरायल के खिलाफ तीसरा मोर्चा भी खुल गया है। हालांकि इजरायल सैन्य अधिकारियों का कहना है उनके सुरक्षा बलों ने एरो एयर डिफेंस सिस्टम का उपयोग करते हुए हूती विद्रोहियों की ओर से दागी गई मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है। बता दें हमास से जंग में इजरायल की ओर से पहली बार एरो डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया है। माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने अपनी सत्ता के केंद्र सना से करीब 1 हजार मील से भी अधिक दूरी पर चल रहे इज़राइल और हमास युद्ध में घुसपैठ करते हुए क्षेत्रीय संघर्ष को भड़का दिया है।

पीएम मोदी और शेख हसीना करेंगे क्रॉस बॉर्डर रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना संयुक्त रुप से क्रॉस बॉर्डर रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। बता दें अगरतला से अखौरा तक जाने वाली ये रेल लाइन करीब 15 किमी लंबी है। यह तीनों परियोजनाओं का क्रियान्वयन भारत के सहयोग से किया गया है। इन परियोजनाओं में अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक के साथ ही खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-तीन भी शामिल हैं। भारत सरकार की ओर से बांग्लादेश को 392.52 करोड़ रुपये का अनुदान सहायता के तहत दी गई राशि से अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक परियोजना को क्रियान्वित किया गया है। पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बांग्लादेश में करीब 6.78 किलोमीटर दोहरी गेज रेल लाइन, त्रिपुरा में करीब 5.46 किलोमीटर के साथ रेल लिंक की लंबाई करीब 12.24 किलोमीटर है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आज, उत्सव में आड़े आई आचार संहिता

मध्‍य प्रदेश का आज अपना 68वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। 1 नवंबर 1956 को मध्‍य प्रदेश राज्‍य का गठन किया गया था। इसी दिन 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश का विभाजन कर छत्तीसगढ़ राज्‍य की स्थापना की गई थी। ऐसे में बुधवार 1 नवंबर को मध्‍य प्रदेश की स्‍थापना दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल ही नहीं प्रदेश भर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हालांकि चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते इस बार राज्य की स्थापना दिवस पर कोई बड़ा समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग से अनुमति नहीं मिली है। लिहजा साधारण कार्यक्रम ही आयोजित किये जाएंगे। बता दें राज्य सरकार पिछले कई साल से मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड मैदान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करती रही है। इतना ही नहीं हर साल प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी 1 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। पिछली बार फिल्म संगीत निर्देशक और पार्श्व गायक शंकर महादेवन के साथ उनकी टीम ने राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी थी।

विश्वकप 2023 आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिडंत

विश्व कप 2023 का 32वां मैच बुधवार 1 नवंबर को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीम के बीच यह टक्कर दोपहर दो बजे से होगी। बता दें दोनों ही टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 में शामिल हैं। लिहाजा जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी उसके लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी।

सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत आज

आज करवा चौथ है और सुहागिन महिलाएं अपने पतियों के लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। बता दें यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस त्योहर में सुहागिन महिलाएं दिनभर बगैर अन्न और जल के व्रत रखती हैं। शाम को छलनी से चांद के दर्शन करने और पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं। आज के दिन सुहागिनों को चांद निकलने का इंतजार रहता है।

Post Views: 208
Tags: Cross Border Rail ProjectIsrael Hamas WarMadhya Pradesh Foundation DayPM Narendra ModiPm Sheikh HasinaYemen
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version