Sunday, October 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Breaking News Update: बरेली उपद्रव पर सख़्ती, बिहार में नई वोटर लिस्ट, एशिया कप ट्रॉफी विवाद, LPG-यूपीआई और पेंशन नियमों में बदलाव

DigitalDesk by DigitalDesk
October 1, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उपद्रवियों पर प्रशासन की सख़्ती ज़िला बदर और पाबंदी की कार्रवाई

बरेली में हाल ही में हुए उपद्रव के बाद पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिन लोगों के पास लाइसेंसधारी हथियार हैं, उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगे किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि अब तक 12 उपद्रवियों पर ज़िला बदर और पाबंदी की कार्रवाई की गई है। इनमें से 11 अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत चिन्हित कर ज़िला बदर किया गया है। इन पर विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि ऐसे तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और उपद्रवियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

कच्चे तेल से लेकर सरकारी टैक्स तक, आखिर कैसे तय होती है आपकी जेब पर ईंधन की मार?

October 11, 2026
shardiya navratri : शारदीय नवरात्रि कल से शुरू: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

shardiya navratri : शारदीय नवरात्रि कल से शुरू: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

October 11, 2026

बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट जारी 21.53 लाख नए मतदाता जुड़े

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी करते हुए बताया कि राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ हो गई है। आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता और सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अवसर देने के उद्देश्य से पूरी की गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची के मसौदे में सुधार और पुनरीक्षण के दौरान 21.53 लाख नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। वहीं जिन नामों में त्रुटियाँ थीं, उन्हें ठीक किया गया है। आयोग का कहना है कि अब यह फाइनल लिस्ट आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मान्य होगी। मतदाता पहचान सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर भी विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से भागीदारी करें।

एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर BCCI का कड़ा रुख
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की दुबई बैठक में एशिया कप 2025 फाइनल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। बैठक में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने भारत की जीत पर ट्रॉफी न सौंपे जाने को लेकर कड़ा एतराज़ जताया। सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई ने साफ कहा कि विजेता टीम को सम्मान मिलना चाहिए और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी का रवैया उचित नहीं था। शुक्ला ने बैठक में सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रॉफी ACC की है, किसी की निजी संपत्ति नहीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत की जीत के बाद टीम को सम्मानित करने में देरी और अनिच्छा दिखाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के दबाव के बाद नकवी को मजबूरन भारत को खिताब जीतने पर बधाई देनी पड़ी। नकवी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें खुद समझ नहीं आया कि उस वक्त उन्हें क्यों नजरअंदाज कर दिया गया और ACC को ट्रॉफी अस्वीकार किए जाने की कोई सूचना नहीं थी। हालांकि, बीसीसीआई का रुख स्पष्ट रहा कि भविष्य में इस तरह की स्थिति अस्वीकार्य है और विजेता टीम का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।

LPG सिलेंडर के दाम में होगा बदलाव
1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव होने वाला है। आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG, CNG और जेट फ्यूल के दाम में बदलाव होता है। पिछले कुछ समय से कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा) के दाम में बदलाव किया है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में इस सिलेंडर के भाव 8 अप्रैल 2025 से नहीं बदले हैं।

1 अक्टूबर से बंद होगा UPI का ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ फीचर
1 अक्टूबर से UPI का ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ या ‘पुल ट्रांजैक्शन’ फीचर बंद किया जा रहा है। इस बदलाव के बाद यूजर्स अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार से सीधे पैसे मांगने का विकल्प नहीं पाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का कहना है कि यह कदम ऑनलाइन फ्रॉड और फिशिंग जैसे मामलों को रोकने के लिए उठाया गया है। इस फीचर के हटने से डिजिटल पेमेंट सिस्टम और सुरक्षित बनेगा तथा यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा।

अब UPI से 5 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन संभव
UPI के जरिए लेन-देन की अधिकतम सीमा बढ़ा दी गई है। अब यूजर्स एक बार में 5 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा केवल 1 लाख रुपये थी। इस बदलाव से खासतौर पर रियल एस्टेट, ई-कॉमर्स और बड़े व्यावसायिक लेन-देन करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। नई लिमिट से डिजिटल पेमेंट्स और भी आसान और प्रभावी हो जाएंगे।

पेंशन योजनाओं में 1 अक्टूबर से नए नियम लागू
1 अक्टूबर से NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम), अटल पेंशन योजना और NPS Lite से जुड़े नए प्रावधान लागू होंगे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने CRA (सेंट्रल रिकॉर्डकीपिंग एजेंसी) से संबंधित शुल्कों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत सरकारी कर्मचारियों को नया PRAN (परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर) खोलते समय e-PRAN किट के लिए 18 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही NPS Lite ग्राहकों के लिए भी शुल्क संरचना को सरल और पारदर्शी बना दिया गया है।

Tags: #BreakingNews #UPI #LPG #BiharElections #AsiaCup #Bareilly #PensionScheme
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version